Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संसद का मॉनसून सत्र 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक, कोरोना के चलते दिखेंगे कई बदलाव

संसद का शीतकालीन सत्र winter session of Parliament

संसद का शीतकालीन सत्र

नई दिल्ली। संसद का मॉनसून सत्र 14 सिंतबर से शुरू हो सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार की यह सिफारिश कैबिनेट कमेटी ने की है कि 14 सितंबर से एक अक्टूबर तक मॉनसून सत्र चलाया जाए।

कोरोना वायरस की वजह से देर से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र में इस बार कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। संक्रमण से बचाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा में बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। उचित दूरी का पालन करते हुए सदस्यों के बैठने के लिए दोनों चैंबरों और दीर्घाओं का इस्तेमाल होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली वर्चुअल रैली 6 सितंबर को

 

राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक, सत्र के दौरान ऊपरी सदन के सदस्यों को दोनों चैंबर और दीर्घाओं में बैठाया जाएगा। भारतीय संसद के इतिहास में पहली बार इस तरह की व्यवस्था होगी जहां 60 सदस्य चैंबर में बैठेंगे। इसके अलावा 51 सदस्य राज्यसभा की दीर्घाओं में बैठेंगे। इसके अलावा बाकी 132 सदस्य लोकसभा के चैंबर में बैठेंगे। लोकसभा सचिवालय भी सदस्यों के बैठने के लिए इसी तरह की व्यवस्था कर रहा है।

वहीं, राज्यसभा चैंबर के भीतर प्रधानमंत्री, सदन के नेता, विपक्ष के नेता और अन्य दलों के नेताओं के लिए सीटें चिन्हित की जाएंगी। पूर्व प्रधानमंत्री-मनमोहन सिंह और एच डी देवेगौड़ा के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों और राज्यसभा सदस्य- रामविलास पासवान और रामदास आठवले के लिए भी सदन के चैंबर में चिन्हित सीटें होंगी। अन्य मंत्रियों को सत्तारूढ़ सदस्यों के लिए तय सीटों पर बैठाया जाएगा।

Exit mobile version