Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 21 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

Monsoon

Monsoon

चंडीगढ़: पंजाब में मानसून (Monsoon) के आगमन के बावजूद बारिश की रफ्तार धीमी बनी हुई है, जिससे उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। सबसे अधिक तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने अगले 48 घंटे महत्वपूर्ण बताते हुए आठ और नौ जुलाई के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को राज्य के 21 जिलों में बारिश के आसार जताये गये हैं। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर और पटियाला में कई स्थानों पर, जबकि तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा और बठिंडा में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहने के आसार हैं।

Exit mobile version