Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राम मंदिर के लिए मोरारी बापू ने दिया इतने करोड़ रुपए, अब तक का सबसे बड़ा दान

अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए अब तक करीब सवा अरब रुपये का दान आ चुका है। इसमें सबसे ज्यादा 11 करोड़ रुपये कथावाचक मोरारी बापू ने दिए हैं।

राममंदिर निर्माण के लिए आगामी 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान को लेकर अयोध्या में भी संत सम्मेलन का आयोजन विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम में हुआ। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने स्पष्ट किया कि अयोध्या में सबके आराध्य भगवान राम का घर बन रहा है।

न हस्ताक्षर न मुहर, ऐसे ही हो रहा अनुबंध : राहुल

उनके घर के निर्माण के लिए हम दान नहीं बल्कि ऐच्छिक समर्पण मांग रहे हैं। यह धन संग्रह नहीं बल्कि निधि संग्रह अभियान होगा। जिसके तहत देश की आधी आबादी से जनसंपर्क किया जाएगा। उन्होंने बैठक में शामिल संतों को राममंदिर निर्माण की प्रगति से भी अवगत कराया।

चंपत राय ने बताया कि इस अभियान को लेकर देश के 40 शहरों में बैठकें होंगी। भगवान का घर तोड़ा गया था वह अब फिर से बन रहा है, समाज स्वेच्छा से समर्पण करें। उन्होंने कहा कि हमारे पास चार रास्ते हैं। पहला रास्ता हम बडे़-बड़े उद्योगपतियों टाटा, बिरला, अंबानी के पास जाएं, दूसरा दुनिया के लोगों से दौलत मंगवाए, तीसरा बड़ी-बड़ी कंपनियों का सहयोग लें और चौथा मार्ग जनता के पास जाएं। अभी हमने चौथा मार्ग चुना है।

बाहुबली मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत, सबूतों के अभाव में तीन मामलों में हुआ बरी

इसके बाद यदि कुछ बचता है तो अन्य मार्ग भी अपनाएंगे। टाटा, बिरला, अंबानी भी जनता का एक हिस्सा हैं। उन्होंने बैठक में शामिल संतों से इस अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की।

Exit mobile version