Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोरबी झूला पुल हादसा: 141 लोगों की मौत, रेस्क्यू में जुटीं सेना और NDRF की टीमें

Morbi Jhula bridge accident

Morbi Bridge Incident

अहमदाबाद। मोरबी झूला पुल हादसे (Morbi Jhula bridge accident) में सोमवार सुबह तक 141 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पुल के टूटकर गिरने के बाद मच्छु नदी से शव निकाले जा रहे हैं। राहत और बचाव कर्यय में जल, थल और वायु तीनों सेना जुटी हैं। एनडीआरएफ की टीम भी मच्छु नदी में राहत और बचाव कार्य में जुटी है।

राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोमवार सुबह बताया कि रविवार शाम ब्रिज पर 210 लोग मौजूद थे। अब तक करीब 171 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रातभर राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा रहा। घायलों की जान बचाने की कोशिश को प्राथमिकता देते हुए बचाव कार्य को अंजाम दिया गया है। मुख्यमंत्री रात ढाई बजे तक दुर्घटना स्थल पर मौजूद रहे।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह सुबह से राहत और बचाव की जानकारी हासिल कर रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अभी तक दो लोग लापता हैं। नदी का पानी कम कर बचाव कार्य को अंजाम दिया गया।

मोरबी ब्रिज हादसे की जांच के लिए SIT का गठन, लापता लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

ब्रिज की मरम्मत करने वाली एजेंसी के खिलाफ क्रिमिनल केस किया जाएगा। आईजी की अध्यक्षता में हादसे की जांच की जाएगी। आसपास के जिलों की पुलिस की मदद जांच में ली जाएगी। प्रशासन ने 99 मृतकों की सूची जारी की है।

Exit mobile version