Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना वायरस के म्यूटेशन के प्रभाव पर है बहुत अधिक शोध की आवश्यकता : WHO

डब्ल्यूएचओ WHO

डब्ल्यूएचओ

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की महामारी विज्ञानी मारिया वान केरकोव ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के म्यूटेशन (रूप बदलने) के प्रभाव पर बहुत अधिक शोध की आवश्यकता है। जिनेवा में एक प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, ‘म्यूटेशन की पहचान करने के लिए एक विशेष कार्य समूह बनाया गया है और हम देख रहे हैं कि हम कैसे म्यूटेशन के मतलब को बेहतर समझ सकते हैं और ये कैसे व्यवहार करता है।’

 देशभर में आज घर में बिराजेंगे बुद्धि-विवेक के स्वामी गजानंद

भारत की बात करें तो गुरुवार को एक ही दिन में 68,898 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 29,05,823 हो गई है। वहीं, 983 मौत के साथ 54,849 लोगों को इस महामारी से अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना से होने वाली मृत्यु दर गिरकर 1.89 फीसदी हो गई है। मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.30 प्रतिशत पहुंच गई।

गणेश चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन करने से लगता है कलंक

गुरुवार को कोविड-19 संक्रमण से हुई 983 मौत में सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां 326 लोगों की जान इस महामारी से हुई। वहीं 116 मौत के साथ तमिलनाडु दूसरे, 102 के साथ कर्नाटक तीसरे और 95-95 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 53, पंजाब में 36, दिल्ली में 22, गुजरात में 16, मध्यप्रदेश में 12, हरियाणा व राजस्थान में 11-11, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में नौ-नौ, असम, ओडिशा, तेलंगाना व पुड्डुचेरी में 8-8 छत्तीसगढ़ में सात, जम्मू-कश्मीर में छह, बिहार में पांच, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा में चार-चार, गोवा में दो और अंडमान-निकोबार में एक व्यक्ति की जान गई।

Exit mobile version