Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

16 लाख से ज्याद हेल्थ वर्कर्स ने अबतक लगवा ली है कोरोना वैक्सीन

covid vaccine effects

covid vaccine

नई दिल्ली। देश में रविवार सुबह आठ बजे तक कुल 16 लाख (15,82,201) स्वास्थ्यकर्मियों काे कोरोना वायरस (कोविड-19) टीका लगाया जा चुका है। पिछले 24 घंटों में लगभग 3,512 सत्रों में लगभग दो लाख (1,91,609) लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 27,920 सत्र आयोजित किए गए हैं।

दिल्ली में ट्रैक्टर रैली से पहले महाराष्ट्र के किसानों ने किया आंदोलन का समर्थन

देश में केवल छह दिनों की अवधि में 10 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। यह संख्या अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में टीके लगाये गये लोगों से अधिक है। ब्रिटेन को इस आंकड़े तक पहुंचने में 18 दिन लगे जबकि अमेरिका को 10 लाख लोगों तक कोरोना वैक्सीन देन में 10 दिन लगे।

चेन्नई : टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय इंग्लिश टीम पहुंची भारत

राज्य / केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन दिए जाने का आंकड़ा इस प्रकार है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह 1,998, आंध्र प्रदेश 1,47,030, अरुणाचल प्रदेश 6,511 ,असम 13,881, बिहार 76,125, चंडीगढ़ 1,502, छत्तीसगढ 28,732, दादरा और नगर हवेली 345, दमन और दीव 283, दिल्ली 25,811 गोवा 1,561, गुजरात 78,466, हरियाणा 71,297, हिमाचल प्रदेश 13,544,जम्मू-कश्मीर 11,647, झारखंड 14,806, कर्नाटक 1,88,971 ,केरल 53,529, लद्दाख 558, लक्षद्वीप 633 ,मध्य प्रदेश 38,278,महाराष्ट्र 99,885 ,मणिपुर 2,319,मेघालय 2,236, मिजोरम 3,979 ,नगालैंड 3,443 ,ओडिशा 1,52,371, पुड्डुचेरी 1,478, पंजाब 30,319 ,राजस्थान 67,270,सिक्किम 960 ,तमिलनाडु 59,226 ,तेलंगाना 1,10,031, त्रिपुरा 14,252 ,उत्तर प्रदेश 1,23,761, उत्तराखंड 10,514, पश्चिम बंगाल 84,505 और टीके लगवाने वाले अन्य 40,144 हैं।

Exit mobile version