लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण नये मामले लगातार आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में एक दिन में कुल 2,47,845 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 18,554 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,72,21,272 सैम्पल की जांच की गयी है।
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 19 जनवरी, 2022 को एक दिन में कुल 26,35,029 डोज दी गयी है, जिनमें 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3,77,075 डोज दी गई। प्रदेश में कल 18 वर्ष से अधिक लोंगों को पहली डोज 14,13,20,582 दी गई।
उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों को अब तक 66,86,070 वैक्सीन की प्रथम डोज दी गयी है, जो उनकी जनसंख्या का 47.70 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि अब तक 5,88,149 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। प्रदेश 24 करोड़ से अधिक डोज देने वाला देश में पहला राज्य है। कल तक कुल 24,85,540 डोज दी जा चुकी है।
नोएडा न आने के लिए मायावती-अखिलेश पर मुख्यमंत्री योगी ने कसा तंज
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने बताया सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवायें। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य लें।