Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पहाड़ दरकने से 20 से ज्यादा लोग दबे, तीन की मौत, राहत बचाव कार्य जारी

भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले में नए साल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां पहाड़ दरकने  से 8 से 10 लोगों के दबने की खबर है। अब तक तीन  शव निकाले जा चुके हैं।

कई मशीनें भी पहाड़ के नीचे दबी हैं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मीडिया के घटनास्थल पर जाने पर पाबंदी लगा दी है। मरने वाले छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर हैं। पत्थरों के नीचे कुल कितने लोग दबे हैं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। बचाव का काम चल रहा है।

भिवानी के तोशाम क्षेत्र में खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। प्रदूषण के कारण 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लग गई थी।

NGT ने गुरुवार को खनन कार्य दोबारा शुरू करने की अनुमति दी। इसके बाद शुक्रवार से खनन कार्य शुरू हुआ था। दो महीने तक खनन बंद रहने के कारण इलाके में भवन निर्माण सामग्री की कमी हो गई थी।

नशे में धुत कार सवार ने पुलिसकर्मियों को रौंदा, दरोगा की मौत

ऐसा अनुमान है कि इस किल्लत को दूर करने के लिए यहां कोई बड़ा ब्लास्ट किया गया होगा।

Exit mobile version