• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, अब तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्री पहुंचे

Writer D by Writer D
03/07/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
chardham yatra

chardham yatra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है  आज तक   25 लाख 38 हजार  दो सौ सत्तासी तीर्थयात्री  उत्तराखंड चारधाम दर्शन हेतु पहुंच गये है। मानसून के प्रभाव से यात्रा में कमी देखी जा रही है।  चारों धामों में हल्की  बारिश है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर  शिरोबगड़ में सड़क अवरूद्ध मार्ग सुचारू हो गया है  साथ ही  श्रीनगर- खेड़ाखाल  सड़क से  भी वाहनों को रूद्रप्रयाग भेजा गया।

लामबगड़ एवं पागलनाला जैसे   भूस्खलन जोन  से यातायात  प्रभावित रहा, लेकिन आज यात्रा (Chardham Yatra) सुचारू है; केदारनाथ हेली सेवा बारिश से आंशिक रूप से प्रभावित हुई है  मानसून के कारण अधिकांश हेलीकंपनियों ने सेवा बंद कर दी है। मौसम के अनुकूल रहने पर  दो- तीन हेलीकॉप्टर  सेवा चल रही है। गंगोत्री राजमार्ग सुचारू है यमुनोत्री राजमार्ग भूस्खलन से बाधित रहा अब मार्ग सुचारू हो गया है।

प्राप्त  आंकड़ों के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि  8 मई  से  आज तक 915838  तीर्थयात्री धाम पहुंच गये। श्री केदारनाथ धाम कपाट खुलने की तिथि 6 मई से आज  तक 847070 तीर्थयात्री केदारनाथ पहुंच गये। इसमें हेलीकॉप्टर से पहुंचे 82009 तीर्थयात्री भी शामिल हैं।

श्री गंगोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि 3 मई से आज तक 437912  तथा श्री यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि  3 मई से आज तक  337467 तीर्थयात्री यमुनोत्री पहुंच गये है।अभी तक  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचनेवाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या का योग-1762908 है ।

पांच जुलाई को यूपी में 25 करोड़ पौधरोपण का रिकॉर्ड, मिशन 35 करोड़

श्री गंगोत्री-यमुनोत्री पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 775379 रही।‌ आज तक उत्तराखंड चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थयात्रियों की संख्या  2538287( पच्चीस लाख अड़तीस हजार  दो सौ सत्तासी   ) है।  रविवार शाम  तक  श्री बदरीनाथ  3222, केदारनाथ  4117 यमुनोत्री 1105  तथा गंगोत्री 1835 तीर्थ यात्री पहुंचे। कपाट खुलने की तिथि 22 मई से अभी तक  श्री गुरूद्वारा हेमकुंट साहिब एवं लोकपाल तीर्थ  पहुंचे तीर्थ यात्रियों की संख्या 165612 रही है। श्री  हेमकुंट में कुछ दिनों पहले हुई   बर्फबारी  से मौसम सर्द है बावजूद  हेमकुंट यात्रा  सुचारू  है।

मानसून की दस्तक के साथ ही प्रतिदिन के यात्रियों की संख्या में  गिरावट  आयी है तथा भूस्खलन से सड़क मार्ग बाधित हो रहे है। लेकिन यात्रा निरंतर चल रही है।  प्रदेश सरकार, पुलिस-प्रशासन, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ, उत्तराखंड पर्यटन, बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा यात्रियों से  अपील की जा रही है  कि मौसम के अलर्ट सहित  बारिश- भूस्खलन तथा सड़कों की स्थिति के अनुसार यात्रा मार्गों पर आगे बढ़े। अधिक बारिश होने पर सुरक्षित स्थानों में रूक जाये। रात्रि के समय यात्रा में सावधानी रखें।

उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा हेतु तीर्थयात्रियों के पंजीकरण को अनिवार्य किया है तीर्थयात्री उत्तराखंड पर्यटन की वेबसाइट से घर बैठे आनलाइन पंजीकरण के अलावा  हरिद्वार ऋषिकेश के अलावा भी चारधाम के सभी  फिजीकल रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर फोटोमेट्रिक आनलाईन रजिस्ट्रेशन  कर सकते है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने  उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम तीर्थयात्रियों के आंकड़े श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति/ पुलिस- प्रशासन/ आपदा प्रबंधन   / गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट  के सहयोग से  लोकसूचनार्थ  तथा मीडिया तक  चारधाम यात्रा संबंधित आंकड़ों की जानकारी  पहुंचाने के मद्देनजर जारी किये  गये हैं।

Tags: badrinath dhamChardham yatraKedarnath dhamUttarakhand News
Previous Post

पांच जुलाई को यूपी में 25 करोड़ पौधरोपण का रिकॉर्ड, मिशन 35 करोड़

Next Post

कमलेश तिवारी की पत्नी की बढ़ी सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी

Writer D

Writer D

Related Posts

Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

05/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

05/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली: सीएम साय

05/02/2026
CM Abhyudaya Yojana
Main Slider

अभ्युदय योजना से जुड़े 77 अभ्यर्थी यूपीपीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा में सफल

05/02/2026
cm yogi
Main Slider

चाइनीज मांझे से मृत्यु हत्या जैसी: सीएम योगी

05/02/2026
Next Post
Kiran Tiwari

कमलेश तिवारी की पत्नी की बढ़ी सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी

यह भी पढ़ें

suicide

फंदे पर लटके मिले प्रेमी युगल के शव, इलाके में फ़ैली सनसनी

03/04/2021

Xiomi ने लॉंच किया धांसू साउंडबार 3.1ch, घर बन जाएगा थियेटर

13/11/2021
Peacock

मृत पाए गए पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर, निमोनिया से मौत की हुई पुष्टि

22/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version