Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यूपी 65 मार्गों के चालू कार्यों के लिए 34 करोड़ 44 लाख से अधिक धनराशि आवंटित

sadak nidhi yojna

sadak nidhi yojna

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य सड़क निधि योजना के तहत विभिन्न जिलो के 65 मार्गों के चालू कार्यों के लिए 34 करोड़ 44 लाख 81 हजार की अवशेष धनराशि का आवंटन किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में इस सम्बन्ध में शासनादेश लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इन 65 चालू कार्यों में एटा, बाराबंकी, बदायूं, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी, आजमगढ, रायबरेली, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, सम्भल, प्रयागराज तथा सहारनपुर के कार्य शामिल हैं।

जारी शासनादेश में आवंटित धनराशि का उपयोगिता प्रमाण-पत्र बजट मैनुअल के प्राविधानों के अनुसार अनिवार्य रूप से सरकार को प्रेषित किया जाय तथा अवशेष कार्यों को पूर्ण कराते हुये पूर्णता प्रमाण-पत्र एवं फोटोग्राफ्स शासन को उपलब्ध कराया जाय।

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय

Exit mobile version