Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस राज्य में की जाएगी 37 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

Bihar Teacher

Bihar Teacher

बिहार में टीचर (Teacher) बनने का सपना देख रहें लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार दूसरे चरण में सर्वाधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ती होने जा रही है। बता दें कि क्लास 9 और 12 में अंग्रेजी के सबसे ज्यादा 5,436 पदों पर भर्तियां (Teacher Recruitment) की जानी हैं। ऐसे में अंग्रेजी सबजेक्ट पढ़ाने के इच्छुक शिक्षकों के लिए यह अच्छा मौका है। वहीं क्लास 9 वीं से 12 तक के दूसरे चरण में 37 हजार 660 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी।

आपकों बता दें कि कक्षा 11 और 12 में कुल 1971 शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। अगर अलग- अलग विषयों को जोड़ कर देखा जाएं तो सबसे अधिक क्लास 9 और 10 में 1658 पद खाली हैं। वहीं, बात करें पश्चिम चंपारण जिले की तो यहां क्लास 11 और 12 में सबसे अधिक 2,134 शिक्षकों के पद भरे जाएंगे। बता दें कि शिक्षा विभाग ने अलग-अलग जिलों में रिक्त पदों की जानकारी भेजकर विषयवार आरक्षण रोस्टर के आधार पर खाली पदों से जुड़ी जानकारी मांगी है।

कुछ दिन बाद ही दूसरे चरण की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑफिशियल नोटीफिकेशन जारी किया जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें दूसरे चरण में कक्षा 1 से 5वीं के लिए वैकेंसी नहीं आएगी।

प्रमिला मलिक बनीं ओडिशा विधानसभा की पहली महिला स्पीकर

इस बार क्लास 6 से 12 तक के लिए 70 हजार पदों पर वैकेंसी (Teacher Recruitment)  निकलने का अनुमान है। साथ ही अभी चल रहे भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद जितनी भी सीटें खाली रहेंगी। उसे दूसरे चरण की वैकेंसी के लिए जोड़ दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो दूसरे चरण में एक लाख से अधिक खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सब्जेक्ट वाइज पदों की डिटेल्स नीटे देख सकते हैं।

9 और 10 में सबजेक्ट वाइज पद

सोशल साइंस- 1922 पद

मैथ्स – 2206 पद

साइंस – 2320 पद

हिंदी- 3423 पद

इंग्लिश- 3465 पद

संस्कृत- 1856 पद

उर्दू- 1219 पद

संगीत- 1068 पद

ललित कला- 284 पद

नृत्य- 391 पद

फिजिकल एजुकेशन- 556 पद

मैथिली- 80 पद

अरबी- 15 पद

फारसी – 49 पद

बांग्ला- 26 पद

क्लास 11-12 में खाली पद

फिजिक्स – 1919 पद

कैमेस्ट्री – 1857 पद

मैथ्स- 1651 पद

बॉटनी – 561 पद

जूलॉजी- 400 पद

हिंदी- 1169 पद

इंग्लीश- 1971 पद

उर्दू- 333 पद

पॉलिटिकल साइंस – 594 पद

इकोनॉमिक्स – 168 पद

जियोग्राफी- 501 पद

होम साइंस- 505 पद

साइकलॉजी- 1114 पद

सोशल साइंस- 823 पद

फिलॉसफी- 108 पद

संगीत-582 पद

कंप्यूटर साइंस- 172 पद

बांग्ला- 7 पद

अरबी – 14 पद

भोजपुरी- 2 पद

मैथिली- 155 पद

पाली- 4 पद

संस्कृत- 186 पद

एनआरबी- 2704 पद

ईपीएस- 363 पद

बिजनेस स्डीज- 93 पद

अकाउंटेंसी- 162 पद

Exit mobile version