Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

300 यात्रियों को ले जा रही नाव डूबी, 50 से अधिक लोगों की मौत

Boat Sinking

Boat Sinking

बंगुई। मध्य अफ्रीकी गणराज्य में यात्रियों को ले जा रही नौका के नदी में डूब (Boat Sinking) जाने से उसमें सवार 58 लोगों की मौत हो गई है। नाव में क्षमता से अधिक यात्रियों के भरे होने के कारण हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को बताया कि 300 लोगों को ले जा रही नाव राजधानी बंगुई से गुजरने वाली मपोको नदी को पार कर रही थी, उसी समय हादसा (Boat Sinking) हुआ।

स्थानीय नौका चालकों और मछुआरों ने सबसे पहले बचाव अभियान शुरू किया।

महानदी में पलटी यात्रियों से भरी नाव, सात की मौत

बचाव अभियान में शामिल मछुआरे एड्रियन मोसामो ने बताया कि सैन्यकर्मियों के पहुंचने तक 58 शव निकाले जा चुके थे। बंगुई यूनिवर्सिटी अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि जैसे-जैसे बचाव अभियान बढ़ रहा है, मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। मरने वालों की संख्या में और बढ़ोतरी का अंदेशा है।

Exit mobile version