Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीएम किसान सम्मान निधि योजाना का 8 करोड़ से ज्यादा लोग उठा रहे फायदा

kisan samman nidhi scheme

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत मोदी सरकार किसानों के खाते में 6000 रुपये सालाना 2000 की तीन किस्तों में बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है।

24 सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों की याचिका पर होगी सुनवाई

अब अगली किस्त नवंबर तक आनी है। देश के करीब 8 करोड़ से ज्यादा इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। अगर आप अब तक इस योजना से नहीं जुड़े हैं तो ऑनलाइन जुड़ सकते हैं।

पहला स्टेप: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं। यहां न्यू रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा। अब एक नया पेज खुल जाएगा।

दूसरा स्टेप: नये पेज पर अपना आधार नंबर लिखे जिसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।

देवदत्त और डिविलियर्स ने जड़ा अर्धशतक, SRH के सामने 164 रन का लक्ष्य

तीसरा स्टेप: रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूरी जानकारी देनी होती है। जैसेकि आप किस राज्य से हैं, कौनसा जिला है, ब्लॉक या गांव की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा किसानों को अपना नाम, जेंडर, कैटिगरी, आधार कार्ड की जानकारी, बैंक अकाउंट नंबर जिस पर पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, उसका IFSC कोड, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी देनी होगी।

इसके अलावा आपको अपने खेत की जानकारी देनी होगी। इसमें सर्वे या खाता नंबर, खसरा नंबर, कितनी जमीन है, ये सारी जानकारी देनी होगी। ये सभी जानकारी भरने के बाद सेव करना होगा। सभी जानकारी देने के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए फॉर्म को सबमिट करना होगा। ये सभी जानकारी भविष्य में जानने के लिए आप सुरक्षित भी कर सकते हैं।

Exit mobile version