• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तमंचे की नोंक पर पेट्रोल पम्प पर पचास हजार से अधिक की लूट, दहशत

Writer D by Writer D
23/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, प्रतापगढ़
0
loot

loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र में लालगंज-कालाकांकर हाइवे पर बुधवार को तीन नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पम्प पर पचास हजार से अधिक नकदी की लूट को अंजाम दिया। तमंचे से लैस नकाबपोश बदमाशों ने सेल्समैन से रूपये से भरा बैग लेकर चम्पत हो गये। दिनदहाड़े पेट्रोल पम्प पर लूट की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।

बेलहा निवासी विष्णु सिंह बेलहा में श्रीशक्ति फ्यूल स्टेशन के प्रोपाइटर है। बुधवार दोपहर बाद लगभग तीन बजे कोतवाली के तिना निवासी सेल्समैन राजन पाल पेट्रोल पम्प पर मौजूद था। इस बीच तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से पेट्रोल लेने के बहाने आये। देखते ही देखते बदमाशों ने तमंचे निकाल लिये और सेल्समैन को दहशत में लेकर उसके पास मौजूद रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गये।

लूट की सूचना मिलते ही सीओ जगमोहन तथा कोतवाल कमलेश पाल पेट्रोल पम्प पर फोर्स के साथ पहुंचे। फरार होते समय बदमाशों की जेब से मौके पर तीन कारतूस भी गिर गया। घटना को लेकर पेट्रोल पम्प के संचालक विष्णु सिंह का कहना है कि पचास हजार से अधिक की लूट हुई है। हिसाब किताब मिलाकर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

बता दें, अभी 18 सितम्बर को नगर के एक इण्टर कालेज में भी बदमाशों ने असलहे की नोक पर एक शिक्षिका के साथ चैन छिनैती की दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया था। उस घटना में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। सीओ लालगंज जगमोहन का कहना है सेल्समैन से रूपये की छिनैती की सूचना पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags: crime newspratapgarh newsup news
Previous Post

प्राइमरी स्कूल की मासूम छात्राओं से दुष्कर्म करने वाला शिक्षा मित्र गिरफ्तार

Next Post

सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
arrested

सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

up guest house

योगी सरकार ने यूपी सदन सहित 9 गेस्ट हाउस का बदला नाम, देखें पूरी लिस्ट

07/10/2021

पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन आतंकी घिरे

13/12/2020
EPFO

EPFO में दिवाली तक आ सकता है PF खाते में पैसा

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version