Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सुबह-सुबह भूकंप से हिली मुंबई, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.7 मापी गई

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई शहर में शनिवार की सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह 6.36 मिनट पर महाराष्ट्र में भूकंप के झटके महसूस हुए।

इसका केंद्र मुंबई से उत्तर 98 किलोमीटर दूर था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई। हालांकि भूकंप की तीव्रता कम रहने से जान-माल के नुकसान की अबतक कोई खबर नहीं है।

टीचर्स डे पर गूगल ने बनाया ये विशेष डूडल, शिक्षकों के प्रति इस तरह जताया सम्मान

सुबह-सुबह जब लोग नींद में ही थे तो धरती डोलने से लोग डर गए। जिन्हें भूकंप का एहसास हुआ वो तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए। रात को भूकंप के झटके आने से लोग पहले से ही डरे थे।

इससे पहले देर रात नासिक में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 आंकी गई। शुक्रवार आधी रात लगभग 11.41 पर भूकंप का झटका आया।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण औषधि है तेजपत्ता

हालांकि इस दौरान जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने दी।

Exit mobile version