Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सेहत के लिए फायदेमंद है सुबह की धूप

sunlight therapy

धूप लेने के फायदे

सूरज की किरणें (sunlight)  प्राकृतिक रुप से विटामिन डी (vitamin d) का सबसे बड़ा स्रोत हैं। रोज कुछ देर धूप (Morning sunlight ) में बैठना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई शोधों में ये बात साबित भी हो चुकी है कि कुछ देर तक सूरज की किरणों के संपर्क में रहने से शरीर कई रोगों से बचा रहता है।

सूरज की किरणें Morning sunlight ) हमारी बाहरी त्वचा के साथ-साथ अंदरुनी अंगों पर भी प्रभाव डालती हैं, इसलिए धूप लेने से अंदरुनी रुप से शरीर के अंगों को फायदा मिलता है। लेकिन दोपहर की धूप को इतना फायदेमंद नहीं माना जाता है, इसलिए सुबह की धूप लेना ज्यादा फायदेमंद रहता है। आइए जानते हैं धूप लेने के फायदों के बारे में…

अगर आप प्रतिदिन धूप लेते हैं तो आपके शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी होती है, जो हमारे शरीर की हड्डियों के लिए बहुत जरुरी है। विटामिन डी से हड्डियां मजबूत होती हैं। धूप लेने से आप जोड़ों से संबंधित रोगों से बच सकते हैं।

शरीर में होने वाली आयरन की कमी, थकान आदि में भी सूरज की किरणें फायदेमंद होती हैं। रोजाना धूप लेने से कमजोरी, मांसपेशियों के दर्द, कैंसर और टीबी आदि रोगों से बचा जा सकता है। लेकिन धूप लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को सुबह की धूप जरुर लेनी चाहिए। ये गर्भवती महिलाओं को एनिमिया जैसे रोगों से बचाता है। सूरज की किरणों की सेंक लेने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।

सुबह की सूरज की किरणें ज्यादा फायदेमंद होती हैं। दोपहर में धूप नहीं लेनी चाहिए, क्योंकि इस समय धूप भी बहुत तेज होती है, जिससे आपको चक्कर आ सकते हैं। तेज धूप के कारण आपकी त्वचा झुलस सकती है। अगर आपको गर्मी लग रही है या पसीना आ रहा है तो ज्यादा देर तक धूप में नहीं बैठना चाहिए।

Exit mobile version