Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पति-पत्नी के रिश्ते होंगे मजबूत, इस दिशा में रखें मोर पंख

Morpankh

Morpankh

हर व्यक्ति अपने घर को बेहद खूबसूरत चीजों से सजाना चाहता है। उसका मानना होता है कि अगर घर को अच्छे सजायेंगे तो फिर वह खूबसूरत दिखेगा। अगर वहीं घर को सजाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान देंगे तो घर में खुशहाली रहेगी।

बेडरूम में मोरपंख (Morpankh) रखने से पति-पत्नी के रिश्ते बहुत मजबूत हो जाते हैं, लेकिन इसको रखने का भी एक निश्चित स्थान होता है। वास्तु विशेषज्ञ मधु कोटिया जी ने बताया कि मोरपंख को बेडरूम में रखने के फायदे क्या होता हैं। मोरपंख को किन जगहों पर रखना चाहिए।

घर में मोर पंख (Morpankh) रखने के फायदे

मोरपंख को घर में रखने के वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष स्थान होते हैं। वहां रखने से यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचालन करता है, जिससे माहौल खुशनुमा व सौभाग्य लाने वाला बनता है। यह आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होने देता है।

आप पर भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। मोर कार्तिकेय का वाहन है। कार्तिकेय विजय के देवता हैं। ऐसे में उनका आशीर्वाद मिलने से व्यापार या ऑफिर में आपको कोई भी हरा नहीं सकता है। व्यापार में हानि होने पर मोर के सात पंख को अपने कैश बॉक्स में रख देना चाहिए।

बेडरूम में मोर पंख (Morpankh) रखने के लाभ

>> वास्तु के अनुसार मोर पंख (Morpankh) आपके बेडरूम के वातावरण को स्वच्छ व स्वस्थ बना देता है। इसमें प्राकृतिक रोगाणुरोधी गुण होते हैं।

>> मोरपंख के होने से बेडरूम का वातावरण बहुत ही शांत हो जाता है। यह काफी आरामदायक होता है।

>> मोरपंख (Morpankh) को बेडरूम में रखने से आपकी नींद की गुणवत्ता बहुत ही अच्छी हो जाती है। यह आपके जीवन में तनाव को भी कम करता है।

>> मोर पंख के जरिए नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। यह पति-पत्नी के आपसी झगड़ों को भी दूर करती है।

बेडरूम में किस स्थान पर रखें मोर पंख (Morpankh) 

वास्तु के अनुसार घर का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम कोने पर ही होना चाहिए। यह दिशा बेडरूम के लिए काफी शुभ माना जाता है। यह रिश्तों को भी काफी मजबूत करता है।

बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने मोर पंख रखना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के संबंध काफी मधुर होते हैं। यह दांपत्य जीवन में आपसी समझ को बढ़ाता है।

Exit mobile version