Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अपने ही बच्चों को झूठी अपहरण की साजिशकर्ता मां एवं सहयोगी गिफ्तार

women arrested

arrested

सुलतानपुर थाना लम्भुआ पुलिस ने प्रधान को सबक सिखाने के लिए पूर्व कोटेदार महिला ने अपने ही बच्चों को अपहरण का मोहरा बना दिया। उसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। साजिशकर्ता आरोपित महिला एवं उसके अन्य सहयोगी सहित गिरफ्तार किया है।

प्रधान को सबक सिखाने के लिए पूर्व कोटेदार मां ने अपने ही दो बच्चों को मोहरा बनाया। अयोध्या की बीकापुर आरा मशीन पर सुरक्षित बच्चों को रखकर प्रधान पर अपहरण करने का आरोप लगाया। क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र शुक्ल ने 18 घंटे में मामले का राजफाश किया।

अपहरण की साजिशकर्ता मां रानी सिंह और उसका प्रमुख सहयोगी अखिलेश यादव गिरफ्तार हुआ। अपहरण के मुकदमे में पीड़ित मां कलियुगी मुलजिम बनी। यह मामला लंभुआ थानाक्षेत्र के देवपुर गांव का है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने शनिवार को बताया कि वादिनी श्रीमती रानी सिंह ने अपने विपक्षियों के विरूद्ध अपने बच्चों का अपहरण करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना लम्भुआ पुलिस ने तत्काल अपहृत बच्चों के बरामदीगी हेतु टीम गठित किया गया। अपहरण की घटना का खुलासा करते हुए तत्काल आरोपित व उसके साथी अखिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि वादिनी व उसके साथी द्वारा (प्रधानी चुनाव एवं कोटेदारी को लेकर) योजनाबद्ध तरीके से अपने ही बच्चों के अपहरण की कहानी बनाकर खुद के द्वारा बच्चों को छुपा देना तथा विपक्षियों के विरूद्ध बदले की भावना से अपहरण का झूठा मुकदमा लिखवाया गया था।

Exit mobile version