Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल में हंगामा

Dead Bodies

Dead Bodies

भदोही। जिले के सुरियावां थाना इलाके केबाई पास मार्ग पर एक निजी अस्पताल में गुरुवार को सुबह जच्चा-बच्चा की मौत (Dead) होने के बाद पीड़ित के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।

पुलिस के अनुसार तुलसीपट्टी निवासी प्रमोद शर्मा ने प्रसव पीड़ा हाेने पर अपनी पुत्री दीपा शर्मा को सुरियावां बाईपास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां प्रसूता का अस्पताल में आॅपरेशन किया गया। आॅपरेशन के बाद एक-एक करके जच्चा-बच्चा की मौत हो गई।

प्रसूता के परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल के डाॅक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। प्रसूता के परिजनों का कहना है कि गांव की आशा ने उनकी पुत्री दीपा शर्मा को भर्ती करवाया था।

इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी तादाद में अस्पताल पहुंचे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

Exit mobile version