Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कुएं में मिला में मां-बेटी की शव, मचा हड़कंप

The entire family was found dead

The entire family was found dead

सोनभद्र 15 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार भोर में घर के पास स्थित एक कुएं में मां बेटी का शव पानी में उतराया हुआ मिलने से हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौडीहा ग्राम पंचायत निवासी लल्लन अपनी पत्नी कविता (22) और एक वर्षीय बेटी शिवानी के साथ रहता था। शुक्रवार को सुबह लल्लन व परिजन उठे तो कविता व उसकी बच्ची शिवानी घर में नहीं दिखे। इसके बाद परिजन दोनों लोगों की तलाश करने लगे।

कुछ ही देर में परिवार के लोगों ने देखा कि घर के पास स्थित कुएं में कविता और शिवानी का शव पानी मे उतराया हुआ है। सूचना पर दुद्धी कोतवाली के उपनिरीक्षक डीएन द्विवेदी, कांस्टेबल मनीष कुमार व पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। साथ ही नौडीहा गांव के ग्राम प्रधान, मधुबन प्रधान बर्फ़ीलाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप कुमार, शिवपूजन आदि दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी देर मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। मां-बेटी किन परिस्थितियों में कुएं में गिरीं इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस विभिन्न परिस्थितियों को केंद्रित कर मामले की जांच कर रही है।

उपनिरीक्षक डीएन द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Exit mobile version