Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रेल यात्रियों का माल पार करने वाली मां बेटी गिरफ्तार

Four arrested in cashier murder case

Four arrested in cashier murder case

इटावा। उत्तर प्रदेश की राजकीय रेलवे पुलिस ने फंफूद रेलवे स्टेशन से यात्री रेलगाड़ियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली मां बेटी को गिरफ्तार (Arrested) करने का दावा किया है।

आगरा रेलवे के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार मां बेटी के कब्जे से तीन एंड्रॉयड फोन,1750 रुपए ओर दो पर्स बरामद किए गए है। दोनों के पास से बरामद किए गए सामान की कीमत 50 हजार रुपए के करीब आंकी जा रही है। दोनों पर आरोप है कि मथुरा से लेकर के कानपुर के बीच संचालित होने वाली यात्री रेलगाड़ियों में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया करती है।

उन्होने बताया कि जीआरपी इटावा ने फंफूद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3/4 पर आज दो अन्तर्जनपदीय शातिर महिला चोर सुमन और उसकी बेटी अनीता को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक सोने की अँगूठी, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1740 रुपये नगद व अन्य सामान बरामद किया।

Exit mobile version