Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अवैध संबंधों के चलते मां बेटी को जिंदा जलाया

Burnt Alive

Burnt Alive

हरदोई। जिले के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता और उसकी मासूम पुत्री को जिंदा जलाने (Burnt Alive) का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार और सोमवार की रात करीब दो बजे गहरी नींद में सो रही मां और नौ माह की मासूम बेटी को महिला के जेठ ने डीजल डाल कर ज़िंदा जला (Burnt Alive) दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मां बेटी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने नौ महीने की मासूम को मृत घोषित कर दिया। महिला का पति नौकरी के सिलसिले में बाहर गया था। पुलिस अवैध संबंध के अलावा प्रॉपर्टी के विवाद के हिसाब से मामले की जांच कर रही है। आरोपी जेठ की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

उन्हाेने बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर हरैया में रात करीब दो बजे उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के रहने वाले शिवनाथ की 30 वर्षीय पत्नी राम श्री और उसकी नौ माह की बेटी आशिकी जो एक ही चारपाई पर सो रही थी। अचानक चारपाई में आग लगने से जलने लगी। उसी के पड़ोस में दूसरी चारपाई पर तीन बच्चे सो रहे थे। शोर सुनकर बाकी परिवार के लोग और गांव के लोगो ने दोनों को किसी तरह बचाया और आग लगने से झुलसी मां -बेटी दोनों को सीएचसी मल्लावां पर भर्ती कराया। जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में 9 माह की मासूम ने दम तोड़ दिया जबकि मां का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है।

मृतक बच्ची का पिता लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है और वह कुछ दिन पूर्व ही गांव से लुधियाना गया है। महिला के चचिया ससुर ने उसके जेठ परमेश्वर पर महिला और उसकी पुत्री पर डीजल डालकर ज़िंदा जलाने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी पाकर एसपी राजेश द्विवेदी , एसएसपी नृपेंद्र सहित थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे।

एसपी के मुताबिक परिवार वालो की शिकायत के आधार पर आरोपी जेठ की तलाश की जा रही है जो फरार है। पुलिस इस मामले में अवैध संबंध के अलावा प्रॉपर्टी विवाद के एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version