Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पांच बेटियों के साथ कुएं में कूद कर मां ने दे दी जान, गांव में मचा कोहराम

Suicide

suicide

घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। वह अपने साथ अपनी पांच बेटियों को भी कुएं में लेकर कूदी थी। बताया जाता है कि महिला का उसके पति के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी बात से तंग आकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना राजस्थान के कोटा की है।

जानकारी के मुताबिक कोटा में कालियाखेड़ी बंजारों का गांव है। यहां रहने वाले शिवलाल की पत्नी बादामी देवी का उसके साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी बात से तंग आकर बादामी देवी ने अपनी जान देने का फैसला किया।

शिवलाल के मुताबिक घटना वाले दिन वह दोपहर 12 बजे वह घर से बाहर चला गया था। वह शाम को भी नहीं लौटा था। रात में उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि जिस वक्त बादामी देवी कुएं में कूदी उसकी दो बेटियां 14 वर्षीय अंजली और 7 वर्षीय पूनम घर से बाहर थीं। इसके चलते इन दोनों की जान बच गई।

महामाया के दर्शन कर लौट रहे साधुओं से भरी बोलेरो पलटी, दो घायल

उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शवों को कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की विस्तार से जांच कर रही है।

इसके बाद ही घटना की असली वजह सामने आने की संभावना है। फिलहाल इस घटना के चलते गांव में मातम का माहौल है।

Exit mobile version