Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पाकिस्तान में सास ने दामाद को गिफ्ट में दी AK-47

viral vedio

viral vedio

लाइफस्टाइल डेस्क। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की कायराना हरकत से हर कोई वाकिफ है। फिर चाहे सरहद पार से आतंक की कोशिश हो, या फिर कश्मीर में घुसपैठ हो या सीजफायर का उल्लंघन हो। हर मौके पर पाक को मुंह की खानी पड़ती है। इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी कायराना हरकत से बाज नहीं आ रहा है।

इससे पहले पाकिस्तान चोरी छुपे आतंकी गतिविधि को अंजाम देता था। अब खुलेआम आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। वहीं, पाकिस्तान के हर घर में AK-47 आसानी से मिल जाते हैं। इस बात की पुष्टि एक वीडियो से होती है, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि शादी के मौके पर दूल्हे को एक महिला उपहार में AK-47 देती है। इससे पाकिस्तान के लोगों की मानिसकता का साफ पता चलता है।

इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक शादी समारोह चल रहा है। सभी लोग खुशियां मना रहे हैं। दूल्हा और दूल्हन दोनों खुश हैं। तभी एक महिला आती है जो पहले दूल्हे को गले लगाकर मुबारकबाद देती है। इसके बाद महिला अपने सहयोगी से AK-47 मांगती हैं। वहीं, बगल में खड़ा व्यक्ति महिला को AK-47 देता है। इसके बाद वह महिला दूल्हे को उपहार में AK-47 देती है। यह देखकर उपस्थित लोग तालियां बजाकर महिला और दूल्हे का हौसला अफजाई करते हैं। तब दूल्हा AK-47 को हवा में लहराकर उपहार को स्वीकार करता है। जबकि दूल्हन फूले नहीं समाती है। कुछ लोग महिला को दूल्हे का सास बता रहे हैं।

Exit mobile version