Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दशहरा पर ये काम करने से मां लक्ष्मी होती है प्रसन्न, घर आती है सुख-समृद्धि

Dussehra

Dussehra

हिंदू धर्म में दशहरा या विजया दशमी त्योहार का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है।

इस साल दशहरा 15 अक्टूबर को है। मान्यता है कि दशमी तिथि के दिन ही मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। विजया दशमी तिथि को शास्त्रों में सबसे श्रेष्ठ बताया गया है।

कहते हैं कि इस दिन विजय मुहूर्त में शुरु किया गया कोई भी कार्य लाभकारी होता है। दशहरा के दिन कुछ विशेष उपायों का भी महत्व है। जानिए इस दिन किन उपायों को करने से घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है-

  1. दशहरा के दिन शस्त्र पूजन किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से शत्रु पर विजय सुनिश्चित होती है।
  2. विजया दशमी के दिन घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रोली, कुमकुम या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल की आकृति बनानी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
  3. दशहरा के दिन शमी के पेड़ के पूजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजन में शमी के पत्ते अर्पित करने से आर्थिक लाभ होता है।
  4. मान्यता है कि दशहरा के दिन पूजा घर में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से बुरी शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है।
  5. दशहरा के दिन नीलकंठ का दर्शन करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है।
  6. दशहरा के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं। कहते हैं कि ऐसा करने से सफलता के मार्ग खुल जाते हैं।
  7. मान्यता है कि दशहरा के दिन घर की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए रावण दहन की राख को सरसों के तेल में मिलाकर घर की हर दिशा में छिड़कना चाहिए।
  8. दशहरा के दिन पान खाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखद होता है।
Exit mobile version