Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

Girls Protection Home

Girls Protection Home

मीरजापुर। दो बच्चों की मां ममता का मोह त्याग दो बच्चों के पिता प्रेमी के साथ फरार (Absconding) हो गई। इससे पहले भी महिला प्रेमी संग फरार हो गई थी, तब पुलिस ने समझौता कराया था। महिला के इस कृत्य से ससुराल और मायके के लोग परेशान हैं।

पति और महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघाट कोलडीहा गांव निवासी दो बच्चों के पिता पर महिला को भगा ले जाने का आरोप लगाया। भागी हुई महिला को भी दो बच्चे हैं और वह मायके आई थी। ससुराल ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में है। क्षेत्राधिकारी लालगंज दीक्षांत राज ने महिला के पति और भाई को बुलाकर मामले को समझने के बाद ड्रमंडगंज पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।

भाई ने बताया कि महिला इसके पूर्व भी भागी थी। उस समय ड्रमंडगंज पुलिस ने समझौता कराया था। महिला ने कहा था कि अब वह नहीं जाएगी, लेकिन 10 दिन बाद फिर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति व भाई परेशान होकर अब प्रशासन की शरण में पहुंचे हैं।

Exit mobile version