Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बेटे की करतूतों की सजा मां को मौत के घाट उतार कर दी

murder

murder

उत्तर प्रदेश मे इटावा जिले के भरथना क्षेत्र में बेटे की करतूतों की सजा मॉ को दी गई जब एक दबंग परिवार ने उसकी हत्या कर खंडहर मकान मे फेंक दिया।

कुअरां गांव निवासी राकेश कुमार की पत्नी गुड्डी देवी (48) की हत्या का आरोप उस परिवार पर लगा है जिस परिवार की बेटी को महिला का बेटा लेकर तीन महीने पहले लेकर गया था ।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को तीन दिन पहले लापता महिला का शव एक खंडहर से बरामद किया गया है। महिला के लापता होने की सूचना नही दी गई लेकिन आज जब महिला का शव मिला है तो इस बात की पुष्टि हुई कि महिला तीन दिन पहले से लापता थी ।

उन्होने कहा कि वारदात के पीछे तीन महीने घटी एक घटना को मुख्य कारण माना जा रहा है । तीन महीने पहले महिला का बेटा गांव की एक लडकी को लेकर चला गया था लेकिन पंचायत के बाद लडकी की वापसी कर दी गई । महिला के पति का खुला आरोप है कि लडकी के परिजनो ने अपनी बेटी को भगा ले जाने का बदला उनकी पत्नी की हत्या करके इस तरह से लिया है ।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला की निर्ममता पूर्वक हत्या की गई है और उसके शव को गर्म पानी डाल कर के जलाया गया है।

Exit mobile version