Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मालदीव में दिलकश अदाओं से फैन्स को दीवाना बना रही हैं मौनी रॉय

Mouni Roy

मौनी रॉय

नई दिल्ली| टीवी-बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर वह मालदीव में हैं। दोस्तों संग वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने वेकेशन के फोटोज और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने यॉट में बैठकर खुद का एक वीडियो बनाया, जिसमें उनकी दिलकश अदाओं को देखकर फैन्स क्रेजी हो रहे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए मौनी रॉय ने लिखा कि मैं सूरज ढलने और सोनेट्स के बीच में हूं। सभी को प्यार। इस वीडियो में मौनी रॉय ने बेज़ पैंट्स और चीतह प्रिंट ब्रालेट पहनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने येलो बिकिनी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें समुद्र किनारे रिलैक्स करते देखा जा सकता है।

बता दें कि मौनी रॉय इससे पहले लंदन में थीं। वह नई फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्हें डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता था। मौनी रॉय की ऊंगली में अंगूठी देखकर फैन्स कयास लगाने लगे थे कि कहीं इन्होंने सगाई तो नहीं कर ली है।

मालूम हो कि सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ के एक्टर मोहित रैना संग मौनी रॉय के अफेयर के चर्चे काफी हुए थे। दोनों ने कभी अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की। बाद में खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। लेकिन इस बात की पुष्टि भी दोनों ने कभी नहीं की। अफवाह थीं कि फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी संग मौनी रॉय का अफेयर चल रहा है।

Exit mobile version