Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मौनी रॉय बीच पर अकेले मस्ती करती आईं नजर

mouni roy

मौनी रॉय

नई दिल्ली| टीवी जगत से फिल्मों तक का सफर बखूबी पूरा करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय की गिनती बॉलीवुड के सफल कलाकारों में की जाती है। उनके अभिनय के साथ ही फैन्स उनके लुक्स और फैशन सेंस के भी कायल हैं। इंस्टाग्राम पर उनके एक करोड़ 50 लाख फॉलोअर्स हैं और ये संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में मौनी भी अपने फैन्स का खूब ख्याल रखती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

इस मंदिर में धनतेरस से बंटता है खजाना, सिर्फ 4 दिन के लिए ही खुलते हैं कपाट

अब उन्होंने अपनी इंस्टा प्रोफाइल पर एक वीडियो डाला है। इस वीडियो में वह सफेद बालू के बीच पर समुद्र किनारे मस्ती कर रही हैं। वीडियो में मौनी काफी सुंदर दिख रही हैं। इसमें उन्होंने एक सफेद और काले रंग का ड्रेस पहना है। मौनी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “मेरी रक्षा में पूरा चांद था और मुझे बिना किसी निगरानी के छोड़ दिया गया था।”

बीते माह सितंबर में मौनी ने अपने दोस्तों के साथ, अपना 35 वां जन्मदिन मनाया था। इसके लिए वह मालदीव गईं थीं। यहां जाने के पहले वह लंदन में पूरब कोहली के साथ एक फिल्म का शूटिंग कर रही थीं।

Exit mobile version