Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मप्र : भाजपा नेता की फिसली जुबान, कांग्रेस के लिए मांगा वोट

नारायण पटेल

भाजपा नेता की फिसली जुबान

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के मांधाता विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित प्रत्याशी नारायण पटेल की जुबान आज एक कार्यक्रम में फिसल गयी और वे कांग्रेस के लिए वोट डालने की अपील कर बैठे।

श्री पटेल कुछ माह पहले तक कांग्रेस में थे और वे विधायक पद से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हुए हैं। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में श्री पटेल मांधाता से कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

झारखंड : घर में घुसकर ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, जांच जारी

वे कुछ समय पहले विधायक पद से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हुए हैं और मांधाता उपचुनाव में श्री पटेल भाजपा की ओर से उम्मीदवार तय माने जा रहे हैं। हालाकि अभी औपचारिक घोषणा होना शेष है। अब उनका मुकाबला कांग्रेस के उत्तमपाल सिंह के साथ होगा।

श्री पटेल आज मांधाता क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार अभियान पर थे। इसी दौरान श्री पटेल ने एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा ”मतदान केंद्र में जब पहुंचो तब ईवीएम मशीन पर सिर्फ पंजा दिखना चाहिये और कुछ नहीं।”

हर्षवर्धन बोले- अक्टूबर के अंत तक तय होगा किनको पहले मिलेगी कोरोना वैक्सीन?

उनके इतना कहते ही सन्नाटा छा गया और कार्यकर्ता अवाक रह गए। अब श्री पटेल को समझ में आया कि वे धुन में क्या कह गए। अपनी झेंप मिटाते हुए फिर कहा कि पंजा नहीं सिर्फ फूल दिखना चाहिए। साथ ही यह भी कहा ”साला, कम्प्यूटर में जो फिट रहता है वही निकलता है।”

बहरहाल उनका इस घटना से जुड़ा वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Exit mobile version