• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छिपी प्रतिभाओं को मंच दे रही सांसद खेल स्पर्धाः सीएम योगी

Writer D by Writer D
19/01/2023
in उत्तर प्रदेश, आगरा
0
cm yogi
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हम सब जानते हैं कि 8 वर्ष पूर्व भारत की स्थिति क्या थी। 8 वर्षों के दौरान भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नए प्रतिमान गढ़े हैं। खेल प्रतिस्पर्धा, जो आज से 8 वर्ष पहले उपेक्षित सी थी। भारत का खिलाड़ी और युवा इस क्षेत्र में भी अब बहुत कुछ नया कर रहा है। सांसद खेल स्पर्धा छिपी प्रतिभाओं मंच दे रही है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि उनको इस बात की प्रसन्नता है कि प्रदेश की हर संसदीय सीट पर 2021 में सांसद खेल महाकुंभ के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को बढ़ने का अवसर मिला। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत को G-20 की अध्यक्षता का अवसर मिला है। इसके दृष्टिगत रन फॉर G-20 सिम्बॉलिक मैराथन के माध्यम से आगरा में सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ के शुभारंभ का ये विशिष्ट महत्व है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ताजनगरी आगरा में सांसद खेल स्पर्धा में वीडियो संदेश प्रेषित किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन के लिए केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और उनकी टीम को बधाई दी।

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के साथ पुरस्कार भी देती है यूपी सरकार

सीएम ने कहा कि गत वर्ष सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से 22 खेलों में 26 हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे। इस वर्ष 12 खेल बढ़ाते हुए 34 खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें बालकों के साथ- साथ बालिकाओं की टीम का प्रतिभाग किया जाना सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर सरकार की ओर से 6 करोड़, रजत पदक जीतने पर 4 करोड़ तथा कांस्य पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाते हैं। ओलंपिक के टीम गेम्स में स्वर्ण पदक पर तीन करोड़, रजत पदक पर दो करोड़ व कांस्य पदक पर एक करोड़ की पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक पर तीन करोड़, रजत पदक पर डेढ़ करोड़ व कांस्य पदक पर 75 लाख रुपए का पुरस्कार भी दिया जाता है। विश्वकप और कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेताओं को भी राज्य सरकार सम्मानित करती है। ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार दिया जाता है।

मेरठ में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय की हो रही स्थापना

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में प्रदेश के प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश का सर्वोच्च पुरस्कार (पुरुष वर्ग) लक्ष्मण पुरस्कार व महिला वर्ग में रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय खेलों में प्रदेश के पदक विजेताओं की सीधी भर्ती द्वारा राजपत्रित पदों पर नियुक्ति की व्यवस्था भी की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा मेरठ में मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय की स्थापना की जा रही है। प्रदेश के सभी 58 हजार ग्राम पंचायतों में वर्तमान में खेल मैदान बनाने की कार्रवाई चल रही है। 34 हजार ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के लिए भूमि आरक्षित कर दी गई है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम बनाने की कार्रवाई युद्ध स्तर पर चल रही है। सभी राजस्व ग्रामों में युवक मंडल दल व महिला मंडल दल का गठन कर स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराने की कार्यवाही भी युद्धस्तर पर बढ़ रही है। डबल इंजन की सरकार का प्रयास है कि सभी जनपदों में स्टेडियम बने।

यूपी में मेजर ध्यानचंद जैसी खेल प्रतिभाएं रही हैं

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेजर ध्यानचंद जैसी खेल प्रतिभाएं रही हैं। सरकार का मानना है कि ऐसी प्रतिभाओं को सही प्रशिक्षण और दिशा मिले तो विश्व स्तर पर प्रदेश और भारत का नाम रोशन कर सकते हैं। युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पीएम मोदी ने खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट चलाया। खेलों में गाँव के युवाओं को आगे लाने की मुहिम शुरू की। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में खेल सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। स्थानीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय खेलों और ओलंपिक गेम्स के लिए तैयार करने व पदक प्राप्त करने के लिए टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम शुरू की गई। इसके तहत युवा खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग के साथ अत्याधुनिक खेल उपकरण और आर्थिक सहायता दी जाती है। अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए युवाओं को तैयार करने के लिए वर्ष 2018 में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की शुरुआत की गई। उसी का परिणाम है कि कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और विश्व चैम्पियनशिप में देश के युवाओं ने अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और ओलंपिक गेम्स में रिकॉर्ड पदक प्राप्त किए।

यूपी छोड़ राजस्थान पहुंच रहे गुंडेः राज्यवर्धन

पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में गुंडे-माफिया की कमर टूट गई है। बचने के लिए वे उत्तर प्रदेश छोड़कर राजस्थान भाग रहे हैं। राजस्थान की सरकार गुंडे-माफिया को संरक्षण दे रही है, लेकिन जल्द ही वहां भी भाजपा की सरकार बनेगी और गुंडे-माफिया का सफाया होगा। राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खेलों को बढ़ावा देने की बात कही।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

आगरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद खेल स्पर्धा मैराथन दौड़ के साथ गुरुवार को शुरू हुई। सेंट जोंस चौराहे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भारतीय निशानेबाज कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत की। इस दौरान आगरा के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी मौजूद रहे। मैराथन में 20 हजार से अधिक स्कूली बच्चों और शहर के लोगों ने प्रतिभाग किया। चार दिनों तक चलने वाली सांसद खेल स्पर्धा में 20 से अधिक खेलों में हजारों खिलाड़ी शिरकत करेंगे।

Tags: agra newscm yogig-20 marathonup news
Previous Post

प्रदेश की समृद्ध विरासत को विश्व के समक्ष रखने का अवसर: एके शर्मा

Next Post

G-20 से पहले चमकेंगे सभी शहर, डिजिटल यूपी की ताकत से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi gifts 124 development projects to Balrampur
Main Slider

जिसे जहन्नुम जाना है, वह गजवा ए हिंद के नाम पर अराजकता पैदा करने का प्रयास करे: मुख्यमंत्री

28/09/2025
Swiggy sends chicken roll to SP leader Amit Yadav
उत्तर प्रदेश

नवरात्रि में स्विगी से मंगाया पनीर रोल आया चिकन, टूट गया सपा नेता का 23 साल का तप

28/09/2025
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

शारदीय नवरात्रि में गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां पाटेश्वरी के चरणों में लगाई हाजिरी, प्रदेश-देश व लोककल्याण की कामना की

28/09/2025
Chaitanyananda Saraswati
उत्तर प्रदेश

स्वामी चैतन्यानंद आगरा से अरेस्ट, 17 छात्राओं संग यौन शोषण का लगा है आरोप

28/09/2025
UPITS 2025: Khadi Fashion Show
Main Slider

UPITS 2025:खादी फैशन शो ने खादी को दी आधुनिक पहचान, परंपरा और फैशन का संगम बना आकर्षण

27/09/2025
Next Post
G-20

G-20 से पहले चमकेंगे सभी शहर, डिजिटल यूपी की ताकत से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान

यह भी पढ़ें

Dead Bodies on the banks of Ganga

फिर दिखाई देने लगे गंगा किनारे रेत में दबे सैकड़ों शव, याद आया कोरोना काल

03/06/2023
AAP MP ND Gupta's wife dies from Corona

AAP सांसद एनडी गुप्ता की पत्नी का निधन, कोरोना से थी संक्रमित

01/05/2021
CM Vishnudev

बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंता

19/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version