• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सांसद और विधायक ले रहे किसान सम्मान निधि, खाते में पहुंचे 18 हजार रुपए

Writer D by Writer D
05/08/2022
in उत्तर प्रदेश, मिर्जापुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मिर्जापुर। मिर्जापुर के सांसद और छानबे के विधायक का किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi) के लाभार्थियों की सूची में नाम सामने आया है। अपना दल के सांसद पकौड़ी लाल कोल को 9 किस्त मिल चुकी है। वहीं विधायक बेटे राहुल का आधार अपडेट नहीं होने से पैसा नहीं जारी किया गया है। मामले में सांसद पकौड़ी लाल का कहना है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है।

बेटा राहुल प्रकाश कोल मिजार्पुर के छानबे से विधायक हैं। सांसद पकौड़ी लाल ने अपने साथ बेटे और पत्नी पन्ना देवी का 21 अगस्त 2019 को किसान सम्मान निधि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया था। केंद्र सरकार के वैरिफिकेशन रिपोर्ट में सामने आया है कि योजना का लाभ लेने के लिए पहचान छिपाई गई है।

कृषि विभाग के सत्यापन में यह खेल सामने आया। सांसद पकौड़ी लाल कोल के खाते में 9 किस्त में कुल 18 हजार रुपए जारी किए गए  हैं। पटेहरा कला की सूची में क्रम संख्या 672 में सांसद पकौड़ी कोल की पत्नी पन्ना देवी जिनका आईडी संख्या यूपी 252991098 है। क्रम संख्या 674 सोनभद्र सांसद पकौड़ी लाल का नाम है,  जिनकी आईडी संख्या यूपी 2530003972 है। वहीं क्रम संख्या 675 पर विधायक राहुल प्रकाश की आईडी यूपी 253023259 है।

मामले में सांसद पकौड़ी लाल ने कहा कि हमें जानकारी नहीं है, हो सकता है कि किसी और के द्वारा भेज दिया गया हो या फिर लेखपाल के द्वारा खतौनी के आधार पर भेज दिया गया हो। किसान सम्मान निधि योजना के बारे में हमें और हमारे लड़के को कोई जानकारी नहीं है।

तहसीलदार फूलचंद यादव ने बताया कि अगर सांसद ने इस योजना का लाभ लिया है तो गलत है। जांच के बाद रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि, पात्रता की श्रेणी में नहीं हैं। कृषि उप-निदेशक अशोक उपाध्याय ने कहा कि विधायक के खाते में सम्मान निधि नहीं गई  है।  सांसद और उनकी पत्नी के खाते की जांच कराकर रिकवरी कराई जाएगी।

Tags: kisan samman nidhimirjapur news
Previous Post

संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकती मिली बैंक कैशियर की लाश

Next Post

भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने संबंधी ट्वीट करने का आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
Arrested

भारत को इस्लामी राष्ट्र बनाने संबंधी ट्वीट करने का आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 74वें स्वतंत्रता दिवस पर दी बधाई

15/08/2020
Shani

ग्रहों के न्यायाधीश इस दिन से शुरू करेंगे उलटी चाल, ये राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित

26/06/2024
Landslide

पहाड़ से आई गिरी मौत! 3 सेकेंड में गाड़ियों का बन गया कचूमर- Video

05/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version