• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हमारे साथ कुछ भी हो सकता था’, संसद हमले की 22वीं बरसी पर हुई घटना को लेकर डरे सांसद

Writer D by Writer D
13/12/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Parliament Security Lapse

Parliament Security Lapse

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Season) में लोकसभा में बुधवार को दर्शक दीर्घा से दो लोगों के कूदने की घटना ने सांसदों को डरा दिया है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) और डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने इसे लेकर बयान दिया है। दोनों ने कहा कि यह सुरक्षा में बड़ी चूक का मसला है।

सांसदों ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद कार्ति चितंबरम (Karti Chidambaram) ने मीडिया से बात करते हुए लोकसभा में हुए इस घटना पर कहा कि अचानक दर्शक दीर्घा से दो 20 वर्षीय लड़कों ने छलांग लगा दी। दोनों के हाथों में कनस्तर था, जिसमें पीले रंग का पाउडर था। उनमें से एक स्पीकर की तरफ बढ़ रहा था। उन लोगों ने नारेबाजी की। धुंआ हानिकारक भी हो सकता था। यह संसद में सुरक्षा में हुई चूक का गंभीर मामला है। घटना 13 दिसंबर को हुई है। यह वही दिन है जब 2001 में संसद भवन (Parliament House) पर हमला किया गया है।

संसद ( Parliament) में सुरक्षा में हुई चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने कहा कि जो भी संसद में आए, वे या तो दर्शक थे या पत्रकार। उनके पास टैग नहीं था। मुझे लगता है कि सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा में चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था।

22 साल बाद संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chaudhary) ने भी मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि दोनों युवाओं ने लोकसभा में छलांग लगा दी। उन्होंने कुछ फेंका जिससे गैस निकलने लगा। सांसदों ने उन्हें पकड़ा, बाद में सुरक्षाकर्मी उन्हें बाहर ले गए। सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह एक गंभीर मामला है, क्योंकि आज 2001 में संसद भवन (Parliament House) में हुए हमले की बरसी है।’

शिवसेना सांसद अरविंद सावंत (Arvind Sawant) ने बताया कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब उनलोगों ने छलांग लगाई तब पीछे की सभी बेंच भरी हुई थी, इसलिए वह पकड़े गए। दो मंत्री सदन के अंदर थे।’

संसद पर हमले की 22वीं बरसी, पीएम मोदी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

टीएमसी सांसद सुदीप बंधोपाध्याय (Sudeep Bandopadhyay) ने इस घटना को भयानक अनुभव बताया है। उन्होंने कहा, किसी को भी उनके मकसद का अंदाजा नहीं था। वह ऐसा क्यों कर रहे हैं यह भी नहीं मालूम? हम सदन से तुरंत बाहर निकल गए। यह सुरक्षा में चूक है। वह सदन के भीतर धुंआ छोड़ने वाले उपकरण लेकर कैसे आ सकते हैं?

Tags: delhi newsNational newsparliament attackparliament winter session
Previous Post

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्तियां, इस दिन से करें आवेदन

Next Post

खाटू श्याम मंदिर के पुजारी का फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

अनुपमा जायसवाल जी पार्टी की एक कर्मठ और समर्पित नेत्री: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

“अब नारी चुप नहीं रहेगी”—मुख्यमंत्री की मशाल यात्रा से चेतावनी

28/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी नए भारत के निर्माता, ‘विरासत से विकास’ को दी नई रफ्तार: योगी

28/04/2026
CM Dhami
राजनीति

महिला सशक्तिकरण पर राजनीति न हो, नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द लागू हो : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
CM Dhami
Main Slider

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

28/04/2026
Next Post
Suicide

खाटू श्याम मंदिर के पुजारी का फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Murder

पिता ही निकला अपनी बेटी का हत्यारा

04/12/2023
CRPF

CRPF कॉन्स्टेबल के 9212 पदों के लिए फटाफट करें आवेदन, लास्ट डेट नजदीक

25/04/2023
The Kerala Story

‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगाई सेंचुरी, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

14/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version