• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

श्री टंडन शालीन, मृदुभाषी एवं जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे, उन्हें राजनीति का लम्बा अनुभव था

Desk by Desk
21/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
लालजी टंडन का निधन
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती पटेल ने आज यहां जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. श्री टण्डन शालीन, मृदुभाषी एवं जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति थे। उन्हें राजनीति का लम्बा अनुभव था।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की लखनऊ सीट से चुनाव जीतकर सांसद बने तथा लखनऊ में उन्होंने अनेक विकास कार्यों को कराया। राज्यपाल ने कहा कि श्री टण्डन के निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना करते हुये दुःखी परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।

टंडन जी शिष्ट राजनीति की सभ्य मर्यादाओं के प्रतिनिधि थे : वेंकैया

85 वर्ष की आयु में हुआ कद्दावर नेता का निधन

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 85 वर्ष की आयु में लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। लालजी टंडन बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।  बीती रात उनकी हालत फिर बिगड़ गई थी। उन्हें गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उनके बेटे आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- बाबूजी नहीं रहे।

इसकी जानकारी मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने दी थी। उन्होंने कहा था कि बीती रात उनकी तबीयत ज्यादा गंभीर है। उन्हें फुल सपोर्ट पर रखा गया है।

ज्ञात हो, लालजी टंडन को 11 जून को सांस लेने में दिक्कत, बुखार और पेशाब में परेशानी की वजह से लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 13 जून को ऑपरेशन किया गया था। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। वे बीच में दो दिन बाई-पैप मशीन पर भी रहे।

मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. कपूर के अनुसार, लालजी टंडन के किडनी फंक्शन में दिक्कत थी। ऐसे में उनकी डायलिसिस करनी पड़ रही थी। अब उनके लीवर फंक्शन में भी दिक्कत शुरू हो गई थी।

Tags: anandiben patelAshutosh TandondialysisGovernor Lalji TandonGovernor of Madhya PradeshkidneyLalji Tandonlalji tandon agelalji tandon deathlalji tandon diedlalji tandon governorlalji tandon news todaylalji tandon sonLatest Lucknow News in HindiliverLucknow Hindi SamacharLucknow News in HindiMadhya Pradesh GovernorMedanta Hospitalshivraj singh chouhanventilatorआशुतोष टंडनमध्यप्रदेश के राज्यपालराज्यपाल लालजी टंडनलालजी टंडनलालजी टंडन का निधन
Previous Post

टंडन जी शिष्ट राजनीति की सभ्य मर्यादाओं के प्रतिनिधि थे : वेंकैया

Next Post

राहुल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा – इसीलिए देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है

Desk

Desk

Related Posts

Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

05 अप्रैल को CM योगी भारतेन्दु नाट्य अकादमी के नवीन भवन का करेंगे लोकार्पण

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
Next Post

राहुल ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा - इसीलिए देश कोरोना की लड़ाई में ‘आत्मनिर्भर’ है

यह भी पढ़ें

Flipkart

Flipkart पर शुरू हुई बड़ी सेल, अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है Apple iPhone 

15/01/2023
कलराज मिश्र-अशोक गहलोत

राजस्थान में 14 अगस्त से विधानसभा सत्र को राज्यपाल की मंजूरी, राहत में गहलोत सरकार

30/07/2020
Jewellery

चेहरे के अनुसार चुने ज्वेलरी, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद

13/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version