• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन से लगने जा रहे हैं मृत्यु पंचक, रखें इन बातों का ध्यान

Writer D by Writer D
02/09/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Panchak

Panchak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक (Panchak) 5 दिनों की एक ऐसी अवधि होती है, जब चंद्रमा धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्रों से होकर गुजरता है। ऐसा माना जाता है कि इन नक्षत्रों में तीव्र और अस्थिर ऊर्जाएं होती हैं, जिन्हें अशुभ माना जाता है। पंचक के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस दौरान कुछ विशेष कार्य वर्जित होते हैं। हर महीने 5 दिनों के लिए पंचक रहते हैं। सप्ताह के अलग-अलग दिन से शुरू होने वाले पंचक का नाम भी अलग होता है। चलिए आपको बताते हैं सितंबर में पंचक (Panchak) कब से शुरू हो रहे हैं और इस दौरान कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

2025 में सितंबर में पंचक (Panchak) कब है?

पंचांग के मुताबिक, सितंबर 2025 में पंचक (Panchak) की शुरुआत 6 सितंबर, शनिवार से होगी, जिसका समापन 10 सितंबर, बुधवार को होगा। पंचक के दौरान दक्षिण दिशा में यात्रा करने, नए कार्यों को शुरू करने, घर की छत डलवाने या लकड़ी से संबंधित कार्य करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन दिनों को अशुभ माना जाता है।

शनिवार, 6 सितंबर 2025 को सुबह 11:21 बजे शुरू।
बुधवार, 10 सितंबर 2025कोशाम4:03बजे समाप्त।

मृत्यु पंचक (Panchak) क्या है?

सितंबर में पंचक (Panchak) की शुरुआत शनिवार के दिन से हो रही है, इसलिए इसे मृत्यु पंचक कहा जाएगा। शनिवार से शुरू होने वाले पंचक के दौरान अशुभ फलों का प्रभाव पांच गुना बढ़ जाता है, जिससे व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक कष्ट हो सकता है। मृत्यु पंचक को सबसे अशुभ और कष्टकारी माना जाता है।

मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak) में क्या नहीं करना चाहिए?

जोखिम भरे कार्य:- मृत्यु पंचक में शारीरिक और मानसिक पीड़ा से बचने के लिए जोखिम भरे कार्य करने से बचना चाहिए।

नई शुरुआत:- मृत्यु पंचक के दौरान कोई भी नया काम या बड़ा निवेश शुरू करने से बचना चाहिए।

यात्रा:- मृत्यु पंचक के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता है।

मृत्यु पंचक (Mrityu Panchak) में क्या उपाय करें?

भगवान शिव की पूजा:- शिवलिंग पर जल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

हनुमान जी की आराधना:- मृत्यु पंचक में हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंदिर में दीपक जलाना चाहिए।

छाया दान:- मृत्यु पंचक के दौरान शनिवार को छाया दान करनी चाहिए।

भैरव उपासना:- मृत्यु पंचक के दौरान भैरव बाबा की उपासना करना भी शुभ माना जाता है।

शनि देव की प्रसन्नता:- मृत्यु पंचक के दौरान काले वस्त्र, काले तिल, काली उड़द आदि का दान करना चाहिए।

पीपल के नीचे दीपक:- मृत्यु पंचक में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से दुर्घटनाओं से बचाव होता है।

Tags: Mrityu Panchak
Previous Post

परिवर्तिनी एकादशी पर करें यह उपाय, जीवन में बनी रहेगी विष्णु जी की कृपा

Next Post

ABVP छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में योगी का एक्शन, सीओ सस्पेंड, इंस्पेक्टर-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Writer D

Writer D

Related Posts

bananan cup cake
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाए ‘बनाना कप केक’, बच्चो के फेस पर आएगी मुस्कान

15/02/2026
Bedroom
Main Slider

ऐसे सजाये अपना बेडरूम, पूरे दिन की थकान होगी उड़न छू

15/02/2026
Potato Balls
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि व्रत में बनाएं ये फलाहारी डिश, फटाफट हो जाएगी तैयार

15/02/2026
खाना-खजाना

महाशिवरात्रि पर खाएं चटपटी व्रत के आटे की टिक्की, देखें रेसिपी

15/02/2026
Mahashivratri
Main Slider

भोले बाबा को बेहद प्रिय हैं ये चीजें, महाशिवरात्रि पर लगाएं इनका भोग

15/02/2026
Next Post
cm yogi

ABVP छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में योगी का एक्शन, सीओ सस्पेंड, इंस्पेक्टर-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें

BJP ने भी सपा की तरह गुंडई से चुनाव जीते, मायावती का UP सरकार पर हमला

15/07/2021
CM Dhami, PM Modi

प्रधानमंत्री से राज्य के विकास और शीतकालीन यात्रा पर हुई चर्चा: मुख्यमंत्री धामी

07/01/2025
BSC nursing

नर्सिंग शिक्षकों को असिस्टेंट प्रोफेसर बनाने की तैयारी शुरू

16/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version