Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धोनी के दोस्तों ने किया 15 करोड़ की धोखाधड़ी, क्रिकेटर ने दर्ज कराया क्रिमिनल केस

India Cements Limited

MS Dhoni

रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni ) ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ रांची कोर्ट में आपराधिक मामला दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं, वहीं वो उनके बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं। मिहिर ने धोनी के साथ कई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।

बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni ) और मिहिर दिवाकर के बीच क्रिकेट एकेडमी खोलने को लेकर एक एग्रीमेंट हुआ था। जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी और मिहिर दिवाकर के बीच यह एग्रीमेंट 2017 में हुआ था। मिहिर दिवाकर निर्धारित शर्तों का पालन करने में फेल साबित हुए थे। इसी कारण से महेंद्र सिंह धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

धोनी (MS Dhoni ) को हुआ 15 करोड़ रुपए का नुकसान

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni ) ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अर्थारिटी लेटर वापस ले लिया। उनको धोनी की ओर से कई कानूनी नोटिस भेजे गए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद धोनी के वकील दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उनके साथ धोखाधड़ी की है, जिससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

Exit mobile version