Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे धोनी, इस वजह से हो सकते हैं एडमिट

India Cements Limited

MS Dhoni

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 5वीं बार चैंपियन बनाने के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने घुटने की जांच कराई है। खबर है कि धोनी ने मुंबई के अस्पताल में जाकर अपने घुटने की जांच कराई। बता दें कि पूरे IPL 2023 के दौरान धोनी अपने घुटने का दर्द सहते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के लिए मैदान पर डटे रहे। और, एक बार जब CSK ने खिताब जीत लिया तो कप्तान ने अस्पताल जाकर अपना टेस्ट कराया।

IPL 2023 में धोनी (MS Dhoni) को घुटने की इंजरी पहले मैच में ही हो गई थी। लेकिन पहली बार ये सबकी नजर में 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले मैच में आई थी। फिर उसके बाद इसे लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बैटिंग कोच माइक हसी ने भी रह-रहकर बयान दिया, जिससे ये साफ हो गया कि धोनी दर्द में हैं।

बहरहाल, अब ऐसी खबरें हैं कि धोनी (MS Dhoni) अपने घुटने का इलाज कराने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल गए थे। हो सकता है कि उन्हें बाद में भर्ती भी किया जाए। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि धोनी के घुटने की इंजरी कितनी गंभीर है, इसका पता लगाने के लिए इस हफ्ते उनके कई टेस्ट होंगे।

IPL मैचों के दौरान लंगड़ाते दिखे धोनी (MS Dhoni) 

बता दें कि IPL मुकाबलों के दौरान धोनी के कई सारे ऐसे वीडियो सामने आए, जिन्हें देखकर उनके घुटने के इजर्ड होने का पता चलता है। इसके चलते धोनी के विकेटों के बीच दौड़ने में भी दिक्कत हो रही थी। यही वजह भी थी कि वो बल्लेबाजी पर आखिर में उतर रहे थे।

यहां निकली 1.70 लाख से ज्यादा शिक्षक भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

धोनी घुटने की जांच कराने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल तो पहुंचे हैं। इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। जहां तक IPL 2023 में उनके प्रदर्शन की बात है तो बतौर बल्लेबाज उनका स्ट्राइक रेट और बतौर कप्तान CSK को मिली चमचमाती ट्रॉफी इसका सबसे बड़ा प्रमाण हैं।

Exit mobile version