• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एमएसपी कभी समाप्त नहीं होगी, मंडियां भी अपना काम करेंगी : योगी

Writer D by Writer D
20/12/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के लिये उत्तर प्रदेश सरकार हर स्तर पर कार्य कर रही है, लेकिन कुछ लोग अफवाह फैलाकर किसानों को भ्रमित करना चाह रहे हैं।

आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज में किसान सम्मेलन और तीन दिवसीय कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के लिये हर स्तर पर कार्य कर रही है लेकिन कुछ लोग अफवाह फैलाकर किसानों को भ्रमित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा “ मैं किसान भाईयों से कहना चाहता हूं कि वह विपक्ष के लोगों की अफवाह पर ध्यान न दें। जिनकी जमीन खिसक गयी है वे भ्रामक प्रचार करके अपनी जमीन तलाश रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सरकार खाद्यान्न उत्पादन में प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीं केन्द्र की मोदी सरकार दो करोड़ 30 लाख किसानों के खाते में करीब 23 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर सीधे किये जा चुके हैं।

अयोध्या में 40 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते #UPCM श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/d3hqa0PRAH

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 20, 2020

श्री योगी ने कहा कि पहले किसान भाईयों को कीटनाशक दवाईयां खरीदने के पैसे नहीं हुआ करते थे, जिससे उनकी खेती नहीं हो पाती थी लेकिन प्रधानमंत्री ने किसानों के खाते में सीधे दो हजार भेजकर उनको आर्थिक मदद दी है, जो कि आने वाले दिनों में शीघ्र ही पुन: भेजा जायेगा, इसकी घोषणा की है।

मोदी सरकार विफलताओं से बचने के लिए रद्द किया शीतकालीन सत्र : सीताराम येच्चुरी

उन्होंने कहा कि किसानों की सिंचाई के लिये कृषि सिंचाई योजना लायी गयी। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट हमारी सरकार ने लागू किया, जिसके तहत लागत मूल्य का दोगुना दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि एमएसपी कभी समाप्त नहीं होगी। मंडियां भी अपना काम करेंगी। जो किसान भाई मंडी के बाहर अपनी उपज भेजना चाहते हैं उन्हें कोई टैक्स भी नहीं लगेगा। सरकार किसान के हित में पूरी तरह ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक लाख बारह हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों के खाते में सीधे भेजा जाने वाला है। प्रदेश की सभी मिलें चल रही हैं। कोरोना काल में भी मिलों को बंद नहीं किया गया।

किसान आंदोलन पर चर्चा से बचने के लिये शीतकालीन सत्र रद्द किया : संजय राउत

श्री योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों से अधिक किसानों को गेहूं व धान की खरीद की गयी है और एनएसपी भी दी गयी है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिये कार्य किये जा रहे हैं। बीते तीन वर्षों में बीस कृषि विज्ञान केन्द्र बनाये गये जिनमें से कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज को ही आठ विज्ञान केन्द्र स्वीकृत किये गये। उन्होंने कहा कि पांच सौ वर्षों से अधिक की पूर्वजों की तमन्ना अयोध्या में पूरी हो गयी।

उन्होने कहा कि भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर बन रहा है। आने वाले दिनों में अयोध्या देश का सबसे स्मार्ट शहर बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों, डॉक्टरों की टीम के साथ कुलपति डॉ. विजेन्द्र सिंह द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों के हित में किये जा रहे कार्यों की मुख्यमंत्री ने सराहना भी की है।

इस अवसर पर नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के कुलपति डा. विजेन्द्र सिंह, अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त एम.पी. अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा सहित कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारी के साथ-साथ फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह चौहान, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।

Tags: ayodhya newsAyodhya News in Hindicm yogifarmer protestup newsup news in hindi
Previous Post

मोदी सरकार विफलताओं से बचने के लिए रद्द किया शीतकालीन सत्र : सीताराम येच्चुरी

Next Post

आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, 65 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

आपदा प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, संवेदनशील इलाकों में आपदा न्यूनीकरण कार्यो को मिली मंजूरी

27/03/2026
Uttarakhand SIR
राजनीति

1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान

27/03/2026
Earth Hour
Main Slider

उत्तराखंड : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’

27/03/2026
Jewar International Airport
Main Slider

5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हाईटेक निगरानी से चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा

27/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने लिया प्रयागराज हादसे का संज्ञान, शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

27/03/2026
Next Post
rape

आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, 65 वर्षीय वृद्ध गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

BJP

सपा उम्मीदवार के सियासी गीत पर भारी पड़ रही ‘जय श्रीराम’ की गूंज!

02/05/2023
road accident

क्रेन टूटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो अन्य लोग घायल

14/08/2021
Hair

रूखे और ड्राई बालों के लिए ट्राई करें ये नुस्खे

17/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version