• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी की रोकथाम के लिए सेवा द्वारा किया जा रहा है सार्थक प्रयास

मानव सेवा संस्थान सेवा गोरखपुर के द्वारा जनपद सिद्वार्थनगर को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा है अभियान

Jai Prakash by Jai Prakash
07/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, विचार, सिद्धार्थनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • 50 गावों को माॅडल गाॅव बनाने का है संकल्प।
  • लोटन ब्लाक के 24, बर्डपुर ब्लाक के 10, नौगढ़ ब्लाक के 15, गांवों में व्यापक रूप से बाल विवाह हेतु किया जा रहा है जागरूक।
  • ग्रामीणों के बीच जिन परिवारों में विवाह योग्य 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियां है उनको शपथ दिलाकर इस कुप्रथा को रोकने के लिए किया जा रहा है प्रयास।
  • पीड़ितो को विधिक सलाह, सुरक्षा, परामर्श के साथ ही सरकारी सहायता एवं सहयोग प्रदान किये जाने हेतु किया जाएगा हर सम्भव सहयोग।

सिद्वार्थनगर। मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ गोरखपुर जो एक गैर-लाभकारी संगठन है, संस्थान के द्वारा बाल विवाह, बाल श्रम, बाल यौन शोषण , बाल तस्करी की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान जिले में चलाया जा रहा है। वर्तमान समय में बाल विवाह समाज में एक बेहद गम्भीर समस्या है, जिसके रोकथाम का कार्य जन जागरूकता के साथ ही इसको पूर्ण रूप से समाप्त किये जाने के लिए सर्वसमाज को आगे आना होगा। इसी प्रयास की कड़ी में सिद्वार्थ नगर जनपद को ‘‘बाल विवाह मुक्त’’ बनाने के साथ ही साथ इस मुहिम के तहत माडल के तौर पर जनपद के विकास खण्ड लोटन, बर्डपुर, नौगढ़ के 50 गावों को जन सहयोग एवं स्थानीय ग्रामीणों एवं ऐसे परिवार जिन परिवार में विवाह योग्य 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियां एवं 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चें है उन्हें जागरूक कर यह शपथ भी करायी जा रही है कि वह अपने बच्ची का उम्र 18 वर्ष पूर्ण होने पर एवं बच्चे का उम्र 21 वर्ष पूर्ण होने पर ही विवाह योग्य होने पर ही विवाह करेंगे। उक्त जानकारी मानव सेवा संस्थान सेवा के अध्यक्ष आशा त्रिपाठी के निर्देशानुसार संस्थान के समन्वयक जय प्रकाश गुप्ता ने शनिवार को रेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उनके द्वारा यह बताया गया कि बाल विवाह समाज के लिए आज के दौर में यह दर्शाता है कि कही न कही जागरूकता, गरीबी, असुरक्षा आदि जैसे कारणों से लोग बाल विवाह से जुड़ रहे है। जिसको रोकने का कार्य हम सभी को करना होगा। आगे संस्थान के प्रमुख द्वारा यह बताया गया कि इस मुहिम में समुदाय में सामूहिक, परिवारिक, व्यक्तिगत रूप से भी बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही बाल विवाह उन्मूलन के लिए शपथ दिलाई जा रही है। इसके साथ ही बाल विवाह के मामले संज्ञान में आने पर इसके खिलाफ प्रशासनीक सहयोग लेकर इसको रोकने के लिए भी प्रयास किये जा रहे है। संस्थान के समन्वयक ने बताया कि बाल बिवाह के साथ ही पीड़ितो को विधिक सलाह, सुरक्षा, परामर्श के साथ ही, बाल श्रम, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी की रोकथाम के लिए मानव सेवा संस्थान सेवा द्वारा सिद्वार्थनगर जनपद के साथ ही साथ 50 गाॅवों में प्रमुख रूप से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया गया कि बच्चों के खिलाफ हिंसा, बाल विवाह, बाल तस्करी की रोकथाम के लिए एएचटीयू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड, पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर इस अभियान को मूर्त रूप देने का कार्य किया जाएगा। बच्चों के उत्पीड़न से सम्बधित मामले संज्ञान में आने पर उस परिवार को और पीडित को संस्थान द्वारा सरकारी सहायता एवं सहयोग प्रदान किये जाने, न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव सहयोग किया जाएगा। संस्थान के समन्वयक ने सर्व साधारण से अपील किया कि अगर कही भी बाल विवाह, उत्पीड़न से जुड़े मामले संज्ञान मे आता है तो समाज के सभी प्रबुद्वजन, जनप्रतिनिधि, जागरूक जनमानस, विशेष रूप से सक्रिय समूह, संगठन, इस कुप्रथा को रोकने में सहयोग प्रदान करें। इस मुहिम में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए सहयोग की अपील संस्थान प्रमुख के तरफ से किया गया।

Previous Post

कार्यालय में रखे बप्पा की इस रंग की मूर्ति, खूब मिलेगी सफलता

Next Post

Lucknow Building Collapse: मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हुई, बचाव अभियान जारी

Jai Prakash

Jai Prakash

District Correspondant Siddharthnagar www.24GhanteOnline.com

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड, बोले-पर्यटन को मिला नया आयाम

29/03/2026
Next Post
Building Collapse

Lucknow Building Collapse: मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हुई, बचाव अभियान जारी

यह भी पढ़ें

सोशल मीडिया पर छाया पीएम मोदी का काशी दौरा और विश्वनाथ धाम का लोकार्पण

14/12/2021
Stole

दिनदहाड़े खड़ी कार का शीशा तोड़ पार किए लाखों के जेवरात

27/10/2021
The entire family was found dead

सीवर टैंक की सफाई के दौरान, हादसा, जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत

11/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version