Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुजाहिदीन कमांडर रहे बुरहान वाणी के पिता ने स्कूल में फहराया तिरंगा, गाया राष्ट्रगान

independece day

independece day

हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रहे बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर  के पुलवामा जिले के एक स्कूल में हुए कार्यक्रम में तिरंगा फहराया।

अधिकारियों के मुताबिक, मुजफ्फर वानी पेशे से शिक्षक हैं और उन्होंने रविवार को त्राल में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रगान जन-गण-मन भी गाया।

देश को आजाद हुए आज 74 साल पूरे हो गए हैं और 75वां साल शुरू हो गया है। इसलिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सभी स्कूलों और सरकार विभागों में ध्वजारोहण कराने के आदेश दिए थे।

अपने कर्तव्यों का प्रतिबद्धता से पालन ही हमारा ‘राष्ट्रधर्म’ : CM योगी

त्राल का रहने वाला बुरहान काफी छोटी उम्र में ही हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ गया था और जल्द ही आतंकियों का पोस्टर ब्वॉय बन गया था। जब बुरहान का आतंक फैलने लगा तो 8 जुलाई 2016 को सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया।

ऐसा बताया जा जाता है कि बुरहान को उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए बुलाया गया था। वो जिस मकान में था, उसमें आग लगा दी गई थी। जान बचाने के लिए बाहर निकले वानी को मार गिराया गया था।

Exit mobile version