Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी, इस साल अब तक जोड़े 1.7 लाख करोड़

नई दिल्ली। अमीरी के मामले में मुकेश अंबानी नए रिकार्ड बनाते जा रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अब विश्व के चौथे सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। बाकी के तीन लोग फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और ऐमजॉन के जेफ बेजोस हैं।

मुकेश अंबानी ने फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट फैमिली को पछाड़ कर चौथा स्थान काबिज किया है। बर्नार्ड अर्नोल्ट की रैंकिंग 5वीं है जबकि बर्कशायर हैथवे के वारेन बफे छठे स्थान पर हैं। मुकेश की कुल संपत्ति 80.6 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 22 अरब डॉलर डॉलर का इजाफा हुआ है।

यूपी कोरोना के 29 लाख से अधिक सैम्पल की जांच करने वाला देश का दूसरा राज्य: अवनीश अवस्थी

कोरोना महामारी के दौरान कंपनी ने जियो प्लैटफॉर्म्स में विनिवेश की प्रक्रिया शुरू की और 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा का फंड इकट्ठा किया। इस शुक्रवार को रिलायंस का शेयर 2146 रुपये पर बंद हुआ।

मुकेश अंबानी की दौलत में बढ़ोतरी की कई वजहें हैं। रिलायंस जियो में वैश्विक स्तर पर लगातार निवेश मिल रहा है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में भी लगातार इजाफा हो रहा है। कंपनी का शेयर भाव 2100 रुपये से ज्यादा है तो वहीं मार्केट कैप भी 14 लाख करोड़ को पार कर चुका है। यह पहली भारतीय कंपनी है जिसने इस मुकाम को हासिल किया है।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 187 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 72.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वह पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स हैं।

राम मंदिर निर्माण को लेकर धमकी भरा ऑडियो क्लिप वायरल, हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज

उनकी कुल संपत्ति 121 अरब डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 7.5 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 102 अरब डॉलर है। इस साल उनकी दौलत में 23 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। जुकरबर्ग हाल ही में पहली बार 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हुए हैं।

Exit mobile version