Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कोरोना आधुनिक इतिहास में सबसे विध्वंसकारी घटना : मुकेश अंबानी

mukesh ambani

मुकेश अंबानी

मुंबई| रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को कोरोना वायरस पर एक पुस्तक के लोकार्पण के मौके पर कहा कि आधुनिक इतिहास में कोविड-19 सबसे विध्वंसकारी घटना है और इसके खिलाफ लड़ाई में वैश्विक स्तर पर ‘सहकारी और सहयोगपूर्ण प्रयासों की जरूरत है। अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने जियोमीट के जरिए पुस्तक – ‘दि कोरोना वायरस: व्हाट यू नीड टू नो अबाउट दि ग्लोबल पैनडेमिक का ई-लोकार्पण किया।

सेंसेक्स की शीर्ष में रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस को सबसे अधिक नुकसान

इस किताब में इस महामारी के इतिहास, इसके विकास, तथ्यों और मिथकों के बारे में बताया गया है। इस मौके पर अंबानी ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि कोविड-19 महामारी आधुनिक इतिहास की सबसे विध्वंसकारी घटना है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य संकट और अभूतपूर्व आर्थिक संकट, दोनों है।

क्या रिटायरमेंट होगी जर्सी नंबर 7, बीसीसीआई ने धोनी पर छोड़ा अंतिम फैसला

उन्होंने इसलिए दुनिया को सभी के सहयोग और साथ की जरूरत है। नीता अंबानी ने कहा कि महामारी के चलते यह वक्त अभूतपूर्व भय, शोक और अनिश्चितता का रहा है और इसीलिए यह किताब बेहद महत्वपूर्ण और सम सामयिक है।

Exit mobile version