Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा

Mukhtar Abbas Naqvi

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने इस्तीफा दे दिया है। वे अल्पसंख्यक मामलों का विभाग संभाल रहे थे। मुख्तार राज्यसभा के सदस्य थे। उनका कार्यकाल खत्म होने जा रहा था।

नकवी को इस बार बीजेपी ने राज्यसभा सदस्य नहीं भेजा है। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।

सीएम योगी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

दरअसल, मोदी सरकार के दो मंत्रियों के राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल गुरुवार को खत्म हो रहा है। इनमें मुख्तार अब्बास नकवी के अलावा जदयू कोटे से आरसीपी सिंह का नाम शामिल है। ये दोनों नेता फिलहाल 6 जुलाई के बाद किसी भी सदन के सदस्य नहीं होंगे।

Exit mobile version