• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी की बहू को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
11/02/2023
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, क्राइम, बांदा
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की बहू और विधायक अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) की पत्नी को हिरासत में लिया गया। चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी से मुलाकात करने पहुंचीं उनकी पत्नी निखत अंसारी (Nikhat Ansari) को हिरासत में लिया गया है। निखत अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

बताया जा रहा है कि निखत अंसारी अपने पति अब्बास अंसारी से मिलने चित्रकूट जेल में मोबाइल और अन्य प्रतिबंधित सामान लेकर पहुंची थीं। जब अचानक तलाशी ली गई तो उनके पास से मोबाइल औऱ अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद हुआ।

जानकारी के मुताबिक मुलाकात डिप्टी जेलर के कमरे में हो रही थी। इस दौरान तलाशी ली गई थी। इस मामले में जेल प्रशासन की तरफ से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। वहीं, निखत अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जेल प्रशासन की लापरवाही को लेकर भी जांच के आदेश दिए गए हैं।

डीआईजी जेल प्रयागराज को इस मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद चित्रकूट जेल में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को ईडी ने  मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ही अब्बास चित्रकूट जेल में बंद है।

अब्बास मऊ विधानसभा सीट से सुभासपा विधायक हैं। ED ने अब्बास अंसारी के खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में लुकआउट नोटिस जारी किया था। इससे पहले 25 अगस्त को एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। वह कोर्ट में सरेंडर नहीं कर रहा था। अब्बास के खिलाफ आर्म्स एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

Tags: banda jailbanda newsup news
Previous Post

पुरुषों की इस समस्या को दूर करता है पिस्ता का सेवन

Next Post

ड्रैगन को तगड़ा झटका, अमेरिका ने चीन की छह आईटी कंपनियों को किया ब्लैक लिस्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

1098 Child Helpline
Main Slider

योगी सरकार में 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन से 2.31 लाख से अधिक बच्चों को मिली सहायता

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

31/03/2026
CM Dhami
Main Slider

‘SHE for STEM’ कार्यक्रम से सशक्त होंगी बेटियाँ, विज्ञान-तकनीक से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड- मुख्यमंत्री

31/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

ईंधन की कालाबाजारी पर योगी का कड़ा प्रहार: 17,000 ठिकानों पर रेड, 224 पर केस दर्ज

31/03/2026
Main Slider

अपराधियों व बहुजन समाज का अपमान करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट: मायावती

31/03/2026
Next Post
America blacklisted six IT companies of China

ड्रैगन को तगड़ा झटका, अमेरिका ने चीन की छह आईटी कंपनियों को किया ब्लैक लिस्ट

यह भी पढ़ें

krishna janmastmi

कब है श्री कृष्ण जन्माष्टमी, जानें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

26/06/2024
Paneer Pulao

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Rajasthan Staff Selection Board

राजस्थान फार्मासिस्ट भर्ती 2018 परीक्षा निरस्त

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version