Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सिपाही से डर रहा है बाहुबली, मुख्तार अंसारी को सताया जान का खतरा

Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

बांदा। यूपी की बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari ) को हत्या का डर सता रहा है। मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुख्तार की विशेष न्यायाधीश दिनेश चौरसिया की अदालत में तीन मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। इसी दौरान उसने जेल में हत्या की आशंका जताते हुए कोर्ट से सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।

मुख्तार अंसारी ने सोनभद्र से ट्रांसफर होकर बांदा जेल में आए एक सिपाही से खुद को खतरा बताया है। उसने आरोप लगाया है कि जेल प्रशासन उससे मिलकर उसकी हत्या करवा सकता है। फिलहाल, मुख्तार (Mukhtar Ansari )  की लिखित शिकायत पर 13 और 20 सितंबर को कोर्ट में सुनवाई होगी।

मुश्किलों में फंसे मोहम्मद शमी, लगा इतने करोड़ों हड़पने का आरोप

दरअसल, बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari ) को हर समय अपनी हत्या का डर सता रहा है और उसके इस डर के पीछे एक सिपाही है। बताया जा रहा है कि बांदा जेल में एक नया सिपाही आया है। ये सिपाही सोनभद्र से ट्रांसफर होकर यहां आया है। इसी से मुख्तार ने अपनी जान को खतरा बताया है। उसने लिखित में कोर्ट में शिकायत दी है। अब देखना होगा कि कोर्ट मुख्तार के इस डर पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

बता दें कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari )  मऊ सदर विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहा है। उसपर हत्या, लूट, अपहरण, गैंगस्टर समेत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। कुछ मामलों में तो उसे सजा भी सुनाई जा चुकी है।

फिलहाल, मुख्तार (Mukhtar Ansari ) पर शस्त्र लाइसेंस संस्तुति और गैंगस्टर एक्ट का मामला चल रहा है, जिसको लेकर MP/MLA कोर्ट में पेशी हुई थी। विधायक निधि के दुरुपयोग का भी मामला है।

Exit mobile version