Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाहुबली मुख्तार अंसारी पर कसा शिकंजा, भाई अफजाल की 14.90 करोड़ की संपत्ति जब्त

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed

गाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद एवं बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के भाई अफजाल अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है।

जिला और पुलिस प्रशासन की सयुंक्त टीम ने रविवार को उनकी 14.90 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत की गई है।

पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे ने बताया कि जनपद में अवैध तरीके से धन, भू-संपत्ति एवं चल-अचल संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।

सुदर्शन न्यूज चैनल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज, AIMIM ने लगाए ये गंभीर आरोप

जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी अधिनियम 1986 के तहत अफजाल अंसारी की करीब 14, 90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है। अफजाल अंसारी की चार प्रॉपर्टी को आज कुर्क किया गया है।

Exit mobile version