Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मुख्तार अंसारी के मुखबिर पुलिस की रडार में, लीक हो रही है जेल की हर मूवमेंट

mukhtar ansari

mukhtar ansari

बांदा। जेल में बंद मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के 5 मुखबिर पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस की जांच उन लोगों पर ही केंद्रित हुई है, जिन लोगों ने जेल की हर मूवमेंट मुख्तार के बेटों तक पहुंचाई। जिस पर पुलिस सघन तरीके से जांच कर रही है। किसी भी वक्त यह लोग माफिया संरक्षण अधिनियम के तहत सलाखों के पीछे जा सकते हैं। जांच कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोग जो यहां से फेसबुक लाइव कर रहे थे और मुख्तार के काफिले में चल रहे थे। साथ ही फोटो-वीडियो मुख्तार अंसारी के बेटे को पहुंचा रहे थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बांदा नगर में मुख्तार अंसारी के कम से कम 300 गुर्गे हर इलाके में मौजूद हैं। वह असलहों से लैस हैं। जिनको पुलिस पकड़ना तो दूर सर्च भी नहीं कर पा रही है। वो जेल के अंदर की पल-पल की जानकारी मुख्तार के बेटों तक पहुंचाते हैं।

मेट्रो स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में 5 मौत

बता दें, बीती 28 मार्च को बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को पेशी के लिए हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच लाया गया था। एक मामले में उसकी कोर्ट में पेशी हुई थी। वहीं, बांदा जेल की हर मूवमेंट पर मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे मऊ से नवनिर्वाचित विधायक अब्बास अंसारी को पता चल रही थी। जिसे लेकर 27 मार्च की रात से भोर तक वह जेल की एक-एक मूवमेंट की जानकारियां ट्वीट करते रहे। इनमें चार ट्वीट तो रात 12 बजे से भोर में तीन बजे तक ही किए गए।

जेल में कौन अधिकारी गया और कौन निकला, कितने बजे एंबुलेंस पहुंची, जेल में क्या चल रहा है? मुख्तार को कहां ले जाने की तैयारी हो रही है? जैसी जानकारियां अब्बास ट्विटर पर वीडियो के साथ शेयर करते रहे। सवाल यह उठ रहा है कि जेल के अंदर से यह जानकारियां अब्बास को कौन दे रहा था।

महबूबा मुफ्ती किया गया नजरबंद, बोलीं- केंद्र सरकार जानबूझकर….

आपको बताते चलें कि मुख्तार अंसारी को पिछले साल 6 अप्रैल को पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा भेजा गया था। आज भी बांदा कारागार में बंद है। बांदा मंडल कारागार की सुरक्षा व्यवस्था आधुनिक करते हुए पीएससी बंदी रक्षक सीसी कैमरे बॉडी कैम से लैस किया गया है। कैमरों की निगरानी सीधे लखनऊ मुख्यालय से की जाती हैं। प्रतिमाह बंदी रक्षक दूसरे जिले का चेंज किया जाता है। मुख्तार अंसारी से जुड़ी खास बातों को गोपनीय रखा जाता है, लेकिन इतनी हाई सिक्योरिटी के बावजूद 28 मार्च को मुख्तार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पेशी को लेकर खुफिया जानकारी लीक हो गईं।

Exit mobile version