• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फर्जी असलहा मामले में मुख्तार अंसारी की अगली सुनवाई 21 को

Writer D by Writer D
19/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बांदा
0
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फर्जी पता से लिए गए असलहे में की गई पैरवी मामले में बांदा जेल में बंद आरोपित मुख्तार अंसारी की पेशी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। इस दौरान मुख्तार अंसारी ने जेएम फास्ट ट्रैक महिला अपराध संतोष वर्मा को बताया कि जो सुविधाएं उन्हें जेल में मिलनी चाहिए थी, वो नहीं दी जा रही है। मेडिकल बोर्ड की जांच मे भी डॉक्टर ने जो सलाह दी है, उसका भी पालन जेल अधीक्षक द्वारा नहीं किया जा रहा है

जेएम फास्ट ट्रैक संतोष वर्मा ने अभियोजन अधिकारी और मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह के तर्कों को सुनने के बाद मुख्तार अंसारी का न्यायिक अभिरक्षा का रिमांड स्वीकृत करते हुए सुनवाई के लिए 21 मई की तिथि नियत की है। साथ ही जेल अधीक्षक बांदा से मुख्तार अंसारी की मेडिकल बोर्ड की पूरी रिपोर्ट तलब किया है।

अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष दक्षिण टोला निहार नंदन कुमार की तहरीर पर पांच जनवरी 2020 को आयुध अधिनियम और जालसाजी मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें मुख्तार अंसारी समेत सात लोग आरोपित बनाये गए थे।

कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, दमकल की सूझबूझ से हादसा टला

आरोप है कि मुख्तार अंसारी ने अपने करीबियों को असलहा लाइसेंस के लिए जिलाधिकारी को अपने लेटर पैड पर पत्र लिखकर असलहा लाइसेंस जारी करने की सिफारिश की थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने उन लोगों का लाइसेंस जारी किया था। बाद में जांच के बाद जिन लोगों के नाम असलहा लाइसेंस जारी किया गया था उनका नाम पता फर्जी पाया गया। इस पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध दक्षिणटोला थाना में रिपोर्ट दर्ज हुई।

पुलिस ने विवेचना के बाद मुख्तार अंसारी सहित सभी के विरुद्ध आरोप पत्र सीजेएम कोर्ट मे पेश किया। इसी मामले में बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। अगली तारीख 21 मई को दी गई।

Tags: crime newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस रिसाव से मचा हड़कंप, दमकल की सूझबूझ से हादसा टला

Next Post

पंचायत चुनाव के दौरान तीन शिक्षकों की मौत, सरकार पीड़ित परिवारों के साथ : डॉ सतीश

Writer D

Writer D

Related Posts

air india
Main Slider

इज़राइल में एयरस्पेस बंद, तेल अविव जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली लौटी

28/02/2026
School Holidays
Main Slider

मार्च में स्कूल कॉलेज इतने दिन रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट

28/02/2026
Iran shaken by Israeli attacks
Main Slider

रमज़ान में इजराइल के हमलों से दहला ईरान, तेहरान के कई जगहों बमबारी

28/02/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

28/02/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

28/02/2026
Next Post
Dr. Satish Chandra Dwivedi

पंचायत चुनाव के दौरान तीन शिक्षकों की मौत, सरकार पीड़ित परिवारों के साथ : डॉ सतीश

यह भी पढ़ें

UPNEDA and AMRUT 2.0 stalls were awarded the best stall award.

यह सफलता उप्र के ऊर्जा और शहरी विकास क्षेत्र की उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करती है: एके शर्मा

30/09/2025

विकास को ठोकने वाली सरकार को अब ठोकने का समय आ गया : डिंपल

05/08/2021
Kangana Ranaut

कंगना रनौत को मिली राहत, 25 जनवरी तक नहीं होगी गिरफ्तार

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version