Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा नेता ने मुख्तार अंसारी की हमदर्दी में लगाए पोस्टर, मुसलमानों से की ये खास अपील

Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari's posters put up in Samajwadi Party's office

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) की हमदर्दी में लगाए गए पोस्टर चर्चा में हैं। इस पोस्टर पर मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के साथ समाजवादी पार्टी के नेता राम सुधाकर यादव की तस्वीर लगाई गई है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि मुसलमान भाई इस बार ईद नहीं मनाएं। वे मुख्तार अंसारी के लिए दुआ मांगे।

उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पोस्टर लगवाया है, जिसमें अपील की गई है कि मुसलमान भाई ईद ना मनाएं और मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के लिए दुआएं मांगें। बता दें कि सुधाकर यादव ‘मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड’ के पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके हैं।

मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के समर्थन में कार्यालय पर लगे पोस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसकी खबर मिलने पर गौतमपल्ली पुलिस के द्वारा पोस्टर उतरवाया गया।

अब सरेंडर कर सकती है मुख्तार की पत्नी, 75 हजार की इनामी है आफ्शा अंसारी

मुख्तार अंसारी के समर्थन में लगाया गया पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुसलमानों से अपील कर रहे सपा नेता राम सुधाकर यादव ईद के दिन ईदगाह पर मौन रखकर ईद ना मनाऐं। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लगा पोस्टर बना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version