• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रहस्यमय तरीके से अचानक लापता हो गए मुकुल रॉय

Writer D by Writer D
18/04/2023
in पश्चिम बंगाल, राष्ट्रीय
0
Mukul Roy

Mukul Roy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित नेता मुकुल रॉय (Mukul Roy) अचानक घर से लापता हो गए हैं। वह कई दिनों से बीमार हैं और कई चीजें भूल जा रहे हैं। उनके बेटे और पूर्व विधायक शुभ्रांशु रॉय ने इस संबंध में पुलिस से संपर्क साधा है। उन्होंने बताया है कि सोमवार से सॉल्टलेक स्थित घर से वह लापता हुए हैं। सुधांशु रॉय ने उत्तर 24 परगना के अपने आवासीय क्षेत्र बीजपुर थाने में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट थाने में भी इसी शिकायत की प्रति जमा दी है। सुधांशु ने दावा किया है कि दो लोग आए और मुकुल को अपने साथ ले गए हैं। उसके बाद से पिता की कोई खबर नहीं मिल रही।

इधर एक फ्लाइट टिकट सामने आया है जिसमें मुकुल रॉय का नाम है। पता चला है कि कृष्णानगर उत्तर से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज करने के बाद ममता बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल में वापसी करने वाले मुकुल (Mukul Roy) सोमवार रात दिल्ली गए हैं। किस वजह से उन्होंने दिल्ली की यात्रा की है इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनके फोन पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है, न ही उनके बेटे से किसी तरह की कोई बात हो पाई है।

बताया जा रहा है कि वह अपनी मर्जी से दिल्ली गए हैं। राजनीतिक हलकों में इस बात की भी चर्चा है कि शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में उनके बेटे का नाम सामने आने के बाद वे बेचैन थे और संभवत: उसी के चलते वे दिल्ली गए हैं।

आशंका यह भी जताई जा रही है कि चिकित्सा कारणों से वे दिल्ली गए होंगे। पुलिस ने इस मामले में कुछ भी नहीं कहा है। सूत्रों ने बताया है कि मुकुल (Mukul Roy) के दिल्ली जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

उल्लेखनीय है कि एक दौर में ममता के बेहद खास रहे मुकुल रॉय ने 2017 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। उसके बाद पांच सालों तक ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर पर मुखर तरीके से हमलावर थे। 2021 के विधानसभा चुनाव में कृष्णानगर उत्तर सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में उन्होंने माफी मांग कर 11 जून, 2022 को तृणमूल में वापसी कर ली थी।

Tags: Bengal NewsMukul RoyNational news
Previous Post

मंगलवार को इस विधि से करें पूजा, हनुमान जी होंगे प्रसन्न

Next Post

देश में एक दिन में मिले 7,633 कोरोना के नए मरीज, इतने मरीज हुए कालकवलित

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
Main Slider

चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु

26/04/2026
CM Vishnudev Sai blessed 13 newlyweds.
राजनीति

सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

26/04/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का निरंतर जिक्र गौरव की बात : मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण

26/04/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

26/04/2026
Next Post
Corona

देश में एक दिन में मिले 7,633 कोरोना के नए मरीज, इतने मरीज हुए कालकवलित

यह भी पढ़ें

GATE answer key

आज जारी हो सकती हैं GATE 2021 की रिस्पॉन्स शीट, इस तारीख को आएगी आंसर की

17/02/2021
Mayur Dixit

यातायात नियमों के प्रति डीएम मयूर दीक्षित सख्त

28/06/2025
suspended

कार्यों में लापरवाही बरतने वाले चार खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी  निलंबित

22/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version